Sunil Grover Will Be Discharged Today: दिल की बीमारी के चलते पिछले एक हफ्ते से मुम्बई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट (Asian Heart Institute) अस्पताल में भर्ती एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) को आज अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी. अस्पताल के एक सूत्र ने एबीपी न्यूज़ को जानकारी देते हुए बताया कि इलाज के बाद अब सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) की तबीयत ठीक है और ऐसे में अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें डिस्चार्ज करने का फैसला किया है. उल्लेखनीय है कि दिल संबंधी गंभीर बीमारी के चलते 27 जनवरी को सुनील ग्रोवर की हार्ट सर्जरी (Sunil Grover Heart Surgery) की गई थी.

 

गुरुवार को अस्पताल के एक सूत्र ने एबीपी न्यूज़ को बताया था कि हार्ट सर्जरी के बाद सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) पहले से काफी बेहतर हैं, वो बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी. सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) ने ना सिर्फ कपिल शर्मा के शोज में विभिन्न किरदार निभाकर लोकप्रियता पाई, बल्कि वे अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), धर्मेंद्र (Dharmendra), शाहरुख खान (Shah Rukh Khan Mimicry) से लेकर बॉलीवुड के बड़े-बड़े कलाकारों की हूबहू नकल करने के लिए भी खूब जाने जाते हैं. 


 

 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here