एक फूल की फोटो को भारत से प्रति दिन 90 मिलियन हिट मिल रहे हैं। इस फूल में कुछ भी असामान्य नहीं है, फिर भी इसे भारी संख्या में क्लिक्स मिल रहे हैं।कंपनी के आंकड़ों से पता चला है कि न्यूयॉर्क एस्टर नामक फूल की इस तस्वीर को भारत से हर रोज 90 मिलियन से अधिक हिट्स मिल रहे हैं। यह फूल आमतौर पर भारत में उपलब्ध भी है और आप इसे हर दूसरे पार्क और घर में देख सकते हैं, लेकिन भारतीय उपयोगकर्ताओं को यह इतना पसंद क्यों आ रहा है? यह बात थोड़ी हैरान करने वाली है।
इस तस्वीर को विकिमीडिया कॉमन्स पर देखा जा सकता है, जहां से यूजर्स मुफ्त में इस्तेमाल करने वाले फोटो, गाने और म्यूजिक डाउनलोड कर सकते हैं, जिन्हें रिप्रोड्यूस किया जा सकता है। विकिमीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों का उपयोग आसानी से मुफ्त में किया जा सकता है।
इस असामान्य घटना का खुलासा विकिमीडिया के मशीन लर्निंग के निदेशक क्रिस एल्बोन ने किया, जिन्होंने इसके बारे में बताने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। उन्होंने लिखा, “विकिमीडिया कितना पारदर्शी है? इस चल रहे रहस्य के बारे में वास्तविक लाइव टिकट को देखें। मीडिया के लिए हमारे एक डेटा सेंटर के सभी रिक्वेस्ट का 20% सिर्फ इस फूल की फोटो के लिए है। कोई नहीं जानता कि ऐसा क्यों है? ”
How transparent is Wikimedia?
Check out this actual, live ticket about an ongoing mystery. 20% of all requests to one of our data centers for media are for this image of a flower. Nobody knows why.https://t.co/IHrzpKGVbj pic.twitter.com/Cbw6pC9txd
— Chris Albon (@chrisalbon) February 8, 2021
एल्बोन ने इस डेटा को वेरिफाई करने के लिए फैब्रिकेटर का लिंक साझा किया। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसका एक्ससे सभी विकिमीडिया कंट्रीब्यूटर्स के पास होता है। इस साइट ने यह खुलासा किया कि न्यू यॉर्क एस्टर फूल की इस विशेष तस्वीर को भारत में तमाम आईएसपी से प्रति दिन लगभग 90 मिलियन हिट मिलते हैं।
फैब्रिकेटर के एक जिक्र करते हुए एल्बोन ने बताया, “हमने आज देखा है कि हमें भारत में विभिन्न ISP से हर रोज लगभग 90M हिट्स आते हैं। ये बहुत अजीब हैं, क्योंकि यह बेतहाशा अलग-अलग आईपी से आते हैं, यह रोजाना के ट्रैफिक पैटर्न को फॉलो करते हैं, इसलिए हम परिकल्पना कर रहे हैं कि भारत में मुख्य रूप से कुछ मोबाइल ऐप द्वारा इसका उपयोग स्पलॉश स्क्रीन के रुप में किया जाता है। हमें इस बारे में और जांच करने की आवश्यकता है, क्योंकि इस प्रकार का रिक्वेस्ट मीडिया के लिए EQSIN में प्राप्त सभी रिक्वेस्ट्स का लगभग 20 प्रतिशत है।”
पेजव्यू ग्राफ के एक अन्य डेटा से पता चला है कि पिछले छह महीनों में इस विशेष फोटो के लिए 20 प्रतिशत अनुरोध किए गए थे। डेटा से पता चलता है कि लोग रोजोना इस तस्वीर का उपयोग करते हैं। हालांकि यह फोटो 8 जून तक उतनी लोकप्रिय नहीं थी। इसमें प्रतिदिन कुछ सौ क्लिक्स मिलते थे। इसके बाद 9 जून को इसकी संख्या में भारी वृद्धि हुई। जून के अंत तक फूल को प्रति दिन 15 मिलियन से अधिक हिट मिले। संयोगवश भारत में टिक-टॉक के बद होने के बाद इसे सबसे ज्यादा हिट मिले।
बाद में अल्बॉन ने खुलासा किया कि हिट्स में उछाल भारत में कुछ ऐप के कारण था। उन्होंने बताया, “हमने देखा कि जिस समय भारत ने चीनी इंटरनेट सेवाओं और वेबसाइटों को रोका था, उस समय कहीं न कहीं इस तस्वीर ने लोकप्रियता हासिल की थी।”







