प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वीडियो काफ्रेंसिंग के जरिए आगरा मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। पीएम के बटन दबाते ही टीडीआई मॉल के सामने लगी मशीन ने खुदाई शुरू कर दी। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी मेट्रो रेल परियोजना के शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आगरा के कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे। वहीं, भोपाल से प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने वर्चुअली कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के मुख्य बातें-
– भारत की बहनों, बेटियों, किसानों, मजदूरों और व्यापारियों के विश्वास को हाल के दिनों में हर चुनाव के परिणामों में देखा गया था। हैदराबाद चुनावों में गरीब और मध्यम वर्ग ने सरकार के प्रयासों को आशीर्वाद दिया। आपका समर्थन मेरी प्रेरणा है : पीएम नरेंद्र मोदी
– पीएम मोदी ने कहा कि देश में बुनियादी ढांचे के विकास के साथ एक बड़ी समस्या यह थी कि परियोजनाओं की घोषणा की गई थी लेकिन धन की व्यवस्था पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया था। इसलिए, परियोजनाएं वर्षों तक खींचती रहीं। मेरी सरकार ने नई परियोजनाओं को शुरू करने के साथ-साथ उनके लिए धन की व्यवस्था करने पर ध्यान केंद्रित किया।
A big problem with infrastructure development in the country was that projects were announced but not much attention was paid on arrangement of funds. Hence, projects kept dragging for years. My govt focused on starting new projects as well as arranging funds for them: PM Modi pic.twitter.com/xpjb319Fh7
— ANI (@ANI) December 7, 2020
– आगरा में स्मार्ट सुविधाएं विकसित करने के लिए पहले ही लगभग 1,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। पिछले साल जिस कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का शिलान्यास करने का मुझे मौका मिला था, वो भी अब बनकर तैयार है : पीएम मोदी
– वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग संबोधित करते हुए पीएम मोदी बोले- 8000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की यह मेट्रो परियोजना, आगरा में स्मार्ट सुविधाओं की स्थापना से संबंधित मिशन को मजबूत करेगी।
– पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आगरा मेट्रो परियोजना के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस दौरान यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस कार्यक्रम में शामिल रहे।
PM Narendra Modi inaugurates the construction work of Agra Metro Project via video conferencing; UP Governor Anandiben Patel and Chief Minister Yogi Adityanath also join the programme. pic.twitter.com/Q3gl2GuWW0
— ANI (@ANI) December 7, 2020
– कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कहा कि आगरा में पब्लिक ट्रांसपॉर्ट का एक नया स्वरूप मेट्रो के रूप में प्राम्भ शुरू हो रहा है। आगरा के ऐतिहासिक शहर को मेट्रो मिलने जा रही है। उन्होंने कहा कि आगरा में 26 लाख आबादी है साथ ही प्रतिवर्ष लाखों पर्यटक यहां आकर पर्यटन का लाभ लेते है। यहां के पर्यावरण में दिक्कत आ रही थी। सुप्रीम कोर्ट ने भी टिप्पणी की थी मेट्रो से इसमें असर पड़ेगा।
– शहरी विकास राज्यमंत्री हरदीप पुरी बोले आगरा में अच्छा काम किया है पूरे देश में 100 स्मार्ट सिटी में आगरा चौथे नंबर पर है। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने 2004 से 2014 तक केवल 150 लाख करोड़ शहरी विकास योजनाओं पर खर्च हुआ था, जबकि मोदी सरकार के 2014 से 2020 तक के कार्यकाल में 10 लाख करोड़ से ज्यादा के काम हुए हैं।
यूपी मेट्रो रेल कार्पोरेशन की देख-रेख में होगा काम
यूपी सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि आगरा मेट्रो रेल परियोजना का काम यूपी मेट्रो रेल कार्पोरेशन की देख रेख में होगा। आगरा मेट्रो रेल 29.4 किमी लंबा होगा और इसमें दो कॉरिडोर होंगे। ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा लगभग 14 किमी होगा और 13 मेट्रो स्टेशन होंगे। दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक होगा और इसकी लंबाई 15.4 किमी होगी इसमें तहत कुल 14 मेट्रो स्टेशन होंगे।







