Assembly Elections 2022: यूपी सहित देश के पांच राज्यों में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की तैयारियों का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने जायजा लिया. 11 अशोक रोड पर हुई इस बैठक में बीजेपी के संगठन मंत्री बीएल संतोष सहित पार्टी के दूसरे पदाधिकारियों के साथ उन्होंने बैठक की और तैयारियों का जायजा लिया. इस बैठक में पीयूष गोयल और बीजेपी महासचिव अरुण सिंह भी मौजूद रहे.

गौरतलब है कि देश के पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में अगले साल फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं. पंजाब को छोड़कर बाकी चार राज्यों में बीजेपी की सरकार है. पंजाब में जहां बीजेपी की नजर सत्ता पर काबिज होने पर है, वहीं चार राज्यों में वो अपनी वो फिर से वापसी करना चाहती है.

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा समेत पार्टी के आला नेताओं ने सोमवार को आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाने पर चर्चा की थी. जेपी नड्डा के साथ बी एल संतोष, केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महासचिव (संगठन) सुनील बंसल ने भी करीब पांच घंटे तक चली बैठक में भाग लिया था. पार्टी के 11, अशोक रोड स्थित पूर्व मुख्यालय पर बैठक हुई जिसका इस्तेमाल अब चुनाव प्रबंधन के लिए वॉर रूम के रूप में किया जा रहा है.

सूत्रों के अनुसार बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में 100 दिन में 100 कार्यक्रम आयोजित करने का खाका तैयार किया है. पार्टी पहले ही घोषणा कर चुकी है कि राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग के 200 से अधिक सम्मेलन आयोजित किये जाएंगे.

Manmohan Singh Health Update: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में भर्ती

NCP चीफ शरद पवार ने ED, CBI और NCB पर उठाए सवाल, जानें क्या कुछ कहा?



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here