पूर्व रेलवे के चीफ पैसेंजर ट्रांसपोर्टेंशन मैनेजर (सीपीटीएम) के नाम से जारी तथाकथित मेल को लेकर आज सोशल मीडिया में अफवाहों का बाजार खूब गर्म रहा। इसे पूर्व रेलवे के सभी डिविजन हेडक्वार्टर को मार्क किया गया है। जानते हैं ऐसा क्या है इस चिट्ठी में।
Edited By Dil Prakash | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:
- पूर्व रेलवे के चीफ पैसेंजर ट्रांसपोर्टेंशन मैनेजर (सीपीटीएम) के नाम पर जारी तथाकथित मेल
- उसमें कहा गया है कि देश में सभी रेलगाड़ियां अगले 30 सितंबर तक बंद रहेंगी
- रेलवे बोर्ड ने इसे फर्जी करार दिया, कहा कि ऐसा कोई ऑर्डर इश्यू नहीं किया गया है
नई दिल्ली
पूर्व रेलवे के चीफ पैसेंजर ट्रांसपोर्टेंशन मैनेजर (सीपीटीएम) के नाम से जारी तथाकथित मेल को लेकर आज सोशल मीडिया में अफवाहों का बाजार खूब गर्म रहा। उसमें कहा गया है कि देश में सभी रेलगाड़ियां अगले 30 सितंबर तक बंद रहेंगी। इनमें मेल और एक्सप्रेस, पैसेंजर गाड़ी तथा ईएमयू—डीएमयू शामिल हैं। इसे पूर्व रेलवे के सभी डिविजन हेडक्वार्टर को मार्क किया गया है।
रेलवे बोर्ड (Railway Board) से जब इस बारे में पूछा गया तो उसने इसे फर्जी करार दिया। रेलवे बोर्ड ने कहा कि उसकी तरफ से ऐसा कोई ऑर्डर इश्यू नहीं किया गया है। रेलवे बोर्ड ने जो चिट्ठी निकाली है, उसमें अगले आदेश तक के लिए सभी ट्रेनों को रद्द किया गया है। इस दौरान स्पेशल ट्रेनें चलती रहेंगी। इससे पहले, बीते 25 जून को रेलवे बोर्ड ने सभी नियमित मेल, एक्सप्रेस और यात्री ट्रेन सेवाओं के साथ उपनगरीय ट्रेनें 12 अगस्त तक के लिए रद्द किया था।
रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने भी इस बारे में ट्वीट किया कि मीडिया में इस तरह की खबरें आ रही हैं कि नियमित ट्रेनों को 30 सितंबर तक रद्द कर दिया गया है। यह सही नहीं है। इस बारे में रेल मंत्रालय ने कोई सर्कुलर जारी नहीं किया है। स्पेशल मेल एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन जारी रहेगा।
22 मार्च से बंद है परिचालन
उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश में 22 मार्च से पैसेंजर ट्रेनों और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया था। यह पहला मौका है जब देश में रेल सेवाएं रोकी गई हैं। हालांकि देश में जहां तहां फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए 1 मई से श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं। 12 मई से राजधानी के मार्ग पर कुछ स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं और फिर 1 जून से 100 जोड़ी ट्रेनें शुरू की गई थीं।
रेकमेंडेड खबरें
Two Best Food For Liver: बस 1 फ्रूट-1 ड्राइफ्रूट और लिवर रहे..
Live: ED दफ्तर में रिया, उनके पिता, भाई, श्रुति और सिद्धार..
कोलकाता के पोलक स्ट्रीट पर बिल्डिंग में लगी भीषण आग
आंध्र प्रदेश सरकार में नयी औद्योगिक नीति, 10 क्षेत्रों की पह..
हिंदी राजनीति के चलते दक्षिण के नेताओं को नहीं मिलते हैं मौक..
सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को दो पुलिसकर्मियों ने दिया खून
छोटे कारोबारियों की मदद के लिए भूमि बैंक, सामुदायिक सूक्ष्म ..
टाइटन को 2020-21 की पहली तिमाही में 297 करोड़ रुपये का शुद्ध..
कनिमोई से सीआईएसएएफ कर्मी के सवाल पर स्टालिन ने पूछा- ‘‘यह इ..
यूएई में आईपीएल के लिये सरकार से मंजूरी मिली , वीवो के विकल्..
Janmashtmi 2020 : घर पर बच्चों को इन एक्टिविटीज से समझाएं ज..
Face Mask: चेहरा हो जाएगा दो टोन गोरा और मुलायम, इस तरह लगाए..
Puerperal Fever: क्या होता है सूतिका ज्वर, जिससे तड़प जाती ह..
Mahindra XUV300 हुई सस्ती, 87129 रुपये तक घटे दाम
मिलिए पर्दे के इन 5 कृष्णाओं से, जिनके हैंडसम लुक्स और स्टाइ..







