Royal Challengers Bangalore vs Chennai Super Kings: आईपीएल 2021 (IPL 2021) के दूसरे हाफ में आज विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी. आईपीएल में जब इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला होता है तो रोमांच अपने चरम पर पहुंच जाता है. दोनों टीमों के बीच ये मैच शाम साढे सात बजे से शारजाह में खेला जाएगा. 

स्टार खिलाड़ियों से सजी आरसीबी की टीम पिछले मैच की करारी शिकस्त को भुलाकर शुक्रवार को महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ लय में लौटने की कोशिश करेगी. आरसीबी जहां नये सिरे से शुरुआत करना चाहेगी. वहीं चेन्नई ने रविवार को मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ मनोबल बढ़ाने वाली जीत दर्ज की थी.

RCB vs CSK Head to Head

आईपीएल के इतिहास में आरसीबी और सीएसके की टीमें अब तक 27 बार आमने-सामने आई हैं. इस दौरान चेन्नई का पलड़ा भारी रहा है. चेन्नई ने कुल 17 मैचों में जीत दर्ज की है. वहीं आरसीबी को सिर्फ 9 मैचों में जीत मिली है. साथ ही एक मैच का कोई रिज़ल्ट नहीं निकला. वहीं बैंगलोर के खिलाफ पिछले 11 मुकाबलों में से चेन्नई ने 11 मैच जीते हैं.

आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन- विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, केएस भारत (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स, वनिन्दु हसरंगा, काइल जैमीसन, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल और नवदीप सैनी. 

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- फाफ डू प्लेसिस, रुतुराज गायकवाड़, मोइन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान), ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और जोश हेजलवुड.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here