सार्वजनिक क्षेत्र की पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) ने व्यक्तिगत खरीदारों के लिए अपने पहले 5,000 करोड़ रुपये के करयोग्य बांड(जिनकी ब्याज आय पर कर लगेगा) निर्गम की घोषणा की है। यह निर्गम शुक्रवार यानी 15 जनवरी को खुलेगा। कंपनी ने कहा है कि आगे वह इसी तरह के और निर्गम लाएगी।

29 जनवरी को होगा बंद

पीएफसी की योजना दो चरणों में बांड (एनसीडी) के जरिये 10,000 करोड़ रुपये जुटाने की है। इसका पहला चरण 15 जनवरी को खुलकर 29 जनवरी को बंद होगा।

इतना मिलेगा ब्याज

ये बांड 3 वर्ष, 5 , 10 और 15 वर्ष की परिपक्वता वाले है। संस्थागत और गैर संस्थागत निवेशकों को 3 वर्ष, 5 और 15 वर्ष के बांड पर क्रमश: 4.65 प्रतिशत, 5.65 प्रतिशत और 6.78-6.95 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। इस वर्ग के निवेशकों को 10 वर्ष के बांड पर 6.53 – 6.80प्रतिशत ब्याज की प्राप्ति होगी।

रत्न एवं आभूषण निर्यात 6.3 प्रतिशत बढ़ा



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here