Edited By Shashank Jha | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

हाइलाइट्स

  • गिरिश चंद्र मुर्मू ने नए CAG के रूप में कार्यभार संभाला
  • राष्ट्रपति कोविंद ने दिलाई गोपनीयता की शपथ
  • गांधी और अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की
  • राजीव महर्षि आज इस पद से रिटायर हुए हैं

नई दिल्ली

गिरिश चंद्र मुर्मू आज देश के नए CAG के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जीसी मुर्मू को राष्ट्रपति भवन में उनको पद की शपथ दिलाई। मुर्मू वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर थे। अब उनकी जगह पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का नया लेफ्टिनेंट गवर्नर नियुक्त किया गया है।

पद की शपथ लेने के बाद वे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएजी एक संवैधानिक पद है, इसीलिए उसे खाली नहीं छोड़ा जा सकता। राजीव महर्षि आज ही इस पद से रिटायर हुए हैं।

1985 बैच के IAS अधिकारी

गिरिश चंद्र मुर्मू ने राजीव महर्षि की जगह ली है। महर्षि 1978 बैच के राजस्थान कॉडर के आईएएस अधिकारी हैं। मुर्मू 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने अचानक बुधवार को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया था। मुर्मू को अक्टूबर, 2019 उपराज्यपाल नियुक्त किया गया था। बता दें कि बुधवार यानी पांच अगस्त को पूर्ववर्ती राज्य जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान समाप्त किए जाने का एक साल पूरा हुआ था।

क्या होता है CAG, जानें सबकुछ

6 सालों के लिए नियुक्ति

गिरिश चंद्र मुर्मू 1985 बैच के गुजरात कॉडर के आईएएस ऑफिसर हैं। जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब इन्हें प्रिंसिपल सेक्रेटरी चुना गया था। कैग की नियुक्ति छह साल के लिए या फिर 65 वर्ष की आयु पूरी होने तक, इसमें से जो भी पहले हो, तक होती है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here