मशहूर रिएलिटी शो बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT finale) का आज फिनाले होने जा रहा है. आज इसका फैसला हो जाएगा कि चार हफ़्तों तक चलने वाले इस शो का विजेता कौन होगा. बता दें कि पहली बार ऐसा हो रहा है जब टीवी का सबसे फेमस रिएलिटी शो ओटीटी प्लेटफार्म पर दिखाया जा रहा है. ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस शो को 24 घंटे लाइव दिखाया जा रहा था. हालांकि बिग बॉस ओटीटी के फिनाले के लिए अब स्पेशल स्ट्रीमिंग की जाएगी. 

आपको बता दें कि 8 अगस्त को बिग बॉस ओटीटी की शुरुआत हुई थी. शुरुआत से लेकर अब तक बिग बॉस ओटीटी शो में कई उतार चढ़ाव आए. कई विवाद भी देखने को मिले. दर्शकों के बीच ये शो टीवी वाले बिग बॉस जितनी लोकप्रीयता नहीं बटोर पाया.

शो के विजेता को कितने पैसे मिलेंगे

रिपोर्ट्स के अनुसार, बिग बॉस ओटीटी के विनर को 55 लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी. बिग बॉस ओटीटी खत्म होने के बाद सलमान खान टीवी पर 15वें सीजन के साथ वापसी करेंगे. बिग बॉस 15 का प्रीमियर टीवी पर 3 अक्टूबर को रात 9 बजे होने वाला है. बिग बॉस ओटीटी को करण जौहर होस्ट कर रहे हैं. शो के फिनाले तक जाने वाले कंटेस्टेंट्स में दिव्या अग्रवाल, राकेश बापट, शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट हैं. 

रितेश और जेनेलिया होंगे फिनाले में शामिल

‘बिग बॉस ओटीटी’ के फिनाले शो को करण जौहर होस्ट करेंगे. फिनाले में अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी पत्नी और अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा की भी एंट्री होगी. रितेश और जेनेलिया ‘बिग बॉस ओटीटी’ विनर का नाम रिवील करेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रितेश और जेनेलिया उन कंटेस्टेंट्स के नामों की भी घोषणा करेंगे जो ‘बिग बॉस 15’ में शामिल होंगे.  



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here