आज 1 अप्रैल से ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, यूनाइटेड बैंक ऑफ़ इंडिया, सिंडीकेट बैंक, आंध्रा बैंक, कार्पोरेशन बैंक और इलाहाबाद बैंक के आईएफएससी कोड बदल गए हैं। इन बैंको के अकाउंट होल्डर को अब नए आईएफसी कोड का इस्तेमाल करना होगा। इन बैंकों के खाताधारक अपनी बैंक ब्रांच के पुराने आईएफएससी और एसआईसीआर कोड का प्रयोग नहीं कर पाएंगे। अगस्त 2019 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 10 पब्लिक बैंकों के विलय का निर्णय किया था।

बैंकों का विलय 

ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का विलय पंजाब नेशनल बैंक में हुआ। सिंडीकेट बैंक का विलय केनरा बैंक में, आंध्रा बैंक और कार्पोरेशन बैंक का विलय यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में हुआ है। 

एंकर बैंक एकीकृत बैंक     कब बदलेगा IFSC कोड
पंजाब नेशनल बैंक  ओरिएंटल बैंक, यूनाइटेड बैंक ऑफ़ इंडिया  1 अप्रैल 2021 
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया  आंध्रा बैंक, कार्पोरेशन बैंक   1 अप्रैल 2021 
इंडियन बैंक  इलाहाबाद बैंक   1 मई 2021
केनरा बैंक  सिंडीकेट बैंक  1 जुलाई 2021 

RBI से इस्तीफा देने वाले पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल ब्रिटानिया कंपनी में बनेंगे एडिशनल डायरेक्टर   



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here