आज के समय में आधार कार्ड (Aadhaar Card) एक जरूरी डाॅक्यूमेंट बन गया है। सरकार ने भी आधार कार्ड और पैन कार्ड (Pan Card) को लिंक करने को कहा है। ऐसे अगर आपका आधार कार्ड नकली निकला तो आपके लिए बड़ी मुसीबत खड़ी हो सकती है। लेकिन कैसे पता करें कि आपका आधार कार्ड असली है या नकली? इसके लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, आप आसानी से ये पता कर पाएंगे कि आपका आधार कार्ड सही है या नहीं। 

18.50 रुपये के इस शेयर ने लखपति से बना दिया करोड़पति, क्या अब इसमें पैसा लगाना सही रहेगा? जानें एक्सपर्ट्स की राय

फाॅलो करें पांच स्टेप 

सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट लाॅगइन करें। 

इसके बाद आधार सर्विस पर जाएं। 

तीसरे स्टेप में आपको ”Verify an aadhaar number” पर क्लिक करें। 

इसके बाद आधार नंबर और कैप्चा कोड लिंखे। 

अंतिम स्टेप में सिर्फ “Proceed to Verify” पर क्लिक करें। इतनी प्रक्रिया पूरी करने का बाद आपको आसानी से पता चल जाएगा कि आपका आधार कार्ड सही या नहीं। अगर वैरैफिकेशन पूरा हो जाता है तो आधार सही है, नहीं तो आपको दूसरा आधार बनवाना पड़ेगा। 

अच्छी खबर: ईएसआईसी में आ सकते हैं 30 हजार रुपये वेतन पाने वाले कर्मचारी

आधार संबंधित शिकायत कैसे दर्ज कराएं 

सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लाॅगइन करें। 

इसके बाद About UIDAI सेक्शन पर जाएं। वहां आपको ‘Grievances Redressal’ ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें। 

‘UIDAI Contact Centre’ के अंदर ‘File a Complaint’ विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें। 

‘File a Complaint’ विकल्प में आप से कई तरह की जानकारी मांगी जाएगी। जैसे नाम, पता, कांटैक्ट और अन्य जानकारियां। ये जानकारियां भरते वक्त काफी सावधानी रखें।

Check Status पर जाकर आप सारी जानकारी पा सकेंगे।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here