आज के समय में आधार कार्ड एक जरूरी डाॅक्यूमेंट बन गया है। अगर आधार कार्ड आपके पास नहीं है तो बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आपका आधार कार्ड खो जाए तो आपके लिए बड़ी मुसीबत खड़ी हो सकती है। आइए जानते हैं कि कैसे बिना मोबाइल नंबर के रजिस्ट्रेशन आप आधार डाउनलोड कर सकते हैं। 

बिना मोबाइल नंबर के Aadhaar Download करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस 

1-  यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट (Uidai.gov.in) पर जाएं।

2- होम पेज से ‘माई आधार’ विकल्प चुनें। आप इसे पेज के ऊपरी दाएं कोने में स्थित ड्रॉप-डाउन मेनू में पा सकते हैं।

3- एक बार जब आप ‘माई आधार’ पर पहुंच जाते हैं, तो स्क्रीन पर दिखाई देने वाले ‘Order Aadhaar Reprint’ के विकल्प पर क्लिक करें।

4- इसके बाद आपको अपना 12-अंकीय आधार नंबर या अपना 16-अंकीय वर्चुअल आइडेंटिफिकेशन नंबर (VID) दर्ज करें।

New Labour Code: यूपी चुनाव से पहले न 12 घंटे करना पड़ेगा काम और न ही कम होगी सैलरी, पीएफ में भी बदलाव के अभी आसार नहीं

5- एक बार जब आप उस प्रक्रिया को पूरा कर लेते हैं, तो आपको सुरक्षा कोड दर्ज करना होगा।

6- मोबाइल नंबर के बिना कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको ‘My Mobile number is not registered’ ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

7- फिर आपको अपना alternative number या non-registered मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।

8- इसके बाद आपको ‘Send OTP’ पर क्लिक करना होगा।

9- ‘नियम और शर्त’ चेकबॉक्स पर क्लिक करें और अंत में, ‘सबमिट’ पर क्लिक करें। ओटीपी को वेरीफाई करने के बाद आपको एक नए पेज पर भेज दिया जाएगा।

10- इसके बाद आपको आधार रीप्रिंट से पहले ‘Preview Aadhaar Letter’ की स्क्रीन दिखाई देगी। दो बारा अपनी डिटेल्स को चेक कर लें। अब आपको भुगतान करने के विकल्प का चयन करना होगा और अब आपको पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए अपना डिजिटल हस्ताक्षर जमा करना होगा।

11- अंत में, एसएमएस के माध्यम से एक सर्विस रिक्वेस्ट नंबर मिलेगा। आधार पत्र भेजे जाने तक आपको अपने आवेदन की स्थिति को ट्रैक करने के लिए बस इस नंबर का उपयोग करने की आवश्यकता है।

पीएम किसान: ये 3 आसान स्टेप्स आपको दिला सकते हैं 4000 रुपये



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here