Aadhaar Card Update: आप यह जानना चाहते हैं कि आपके आधार कार्ड पर कितने मोबाइल नंबर एक्टिवेट हैं। तो अब आप यह आसानी से पता कर पाएंगे। डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन (DoT) ने हाल ही में एक नई सर्विस शुरू की है जिसके जरिए इसे अब आसानी से पता किया जा सकता है। DoT ने हाल ही में एक पोर्टल लॉन्च किया है, जिसका नाम टेलीकॉम एनालिटिक्स फॉर फ्रॉड मैनेजमेंट एंड कंज्यूमर प्रोटेक्शन (TAFCOP) है। 

EPFO News Alert: पीएफ अकाउंट से आधार कार्ड को आसानी से करें लिंक, स्टेप बाय स्टेप समझें पूरा प्रोसेस

Aadhaar Number से कितने मोबाइल नंबर रजिस्टर हैं ऐसे करें चेक

1- चेक करने के लिए सबसे पहले टेलीकॉम एनालिटिक्स की धोखाधड़ी प्रबंधन (Telecom Analytics for Fraud Management) और उपभोक्ता संरक्षण पोर्टल (Consumer Protection portal) की वेबसाइट https://tafcop.dgtelecom.gov.in/ पर जाएं।

2- अब अपना Contact नंबर लिखें। 

3-  इसके बाद ‘रिक्वेस्ट ओटीपी’ टैब पर क्लिक करें।

3) अब प्राप्त हुआ ओटीपी नंबर दर्ज करें।

4- फिर, आपके आधार नंबर से जुड़े सभी नंबर वेबसाइट पर दिखेंगे।

5- इन नंबरों से, यूजर्स उन नंबरों को रिपोर्ट और ब्लॉक कर सकते हैं जो वह उपयोग नहीं कर रहे हैं या जिनकी अब आवश्यकता नहीं है।

मोबाइल नंबरों के संबंध में DoT की गाइडलाइन्स  सरकार के मौजूदा दिशानिर्देशों के अनुसार, एक व्यक्ति अपने नाम पर अधिकतम नौ मोबाइल कनेक्शन पंजीकृत कर सकता है।

5 लाख रुपये तक का मुद्रा लोन केवल 2 प्रतिशत ब्याज पर, ऐसा कोई मैसेज आए तो हो जाएं सावधान, ये हैं शिशु, किशोर और तरुण मुद्रा लोन की ब्याज दरें

TAFCOP पोर्टल पर मिलने वाली सुविधाएं

1- जिन उपभोक्ताओं के नाम पर नौ से अधिक कनेक्शन हैं, उन्हें एसएमएस द्वारा सूचित किया जाएगा।

2- जिन सब्सक्राइबर्स के नाम पर नौ से अधिक कई कनेक्शन हैं, वे आवश्यक कार्रवाई करने के लिए पोर्टल लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here