आधार हमारे देश का सबसे महत्वपूर्ण पहचान सत्यापन दस्तावेज है। आधार की सुरक्षा और इसके दुरुपयोग को रोकना बहुत जरूरी है। भारत सरकार ने आधार की सुरक्षा को मजबूत करने और निवासी को व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा के लिए नियंत्रण प्रदान करने के लिए कई उपाय किए हैं। आधार की सुरक्षा के लिए ऐसा एक फीचर आधार का लॉक और अनलॉकिंग है।
ऐसे लॉक करें अपना आधार
अगर आप किसी भी तरह के फर्जीवाड़े में अपने आधार का उपयोग होने से बचाना चाहते हैं तो आपके पास 16 अंकों की वर्चुअल आईडी (वीआईडी) नंबर होना चाहिए। अगर नहीं है तो इसे एसएमएस के जरिए जेनरेट भी किया जा सकता है। आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से फोन के मैसेज बॉक्स में GVID लिखकर स्पेस के बाद आधार के अंतिम 4 या 8 डिजिट लिखें। इसके बाद इस मैसेज को 1947 पर भेज दें। वीआईडी मिलने के बाद Unlock रेडियो बटन पर क्लिक करना होगा और लेटेस्ट वीआईडी भरना होगा। फिर सिक्योरिटी कोड डालकर ओटपी मंगाएं या TOTP सेलेक्ट कर सबमिट पर क्लिक करें। अब आपका आधार कार्ड अनलॉक हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: आधार से अपने नए मोबाइल नंबर को ऐसे लिंक करें
अगर आपने अपना आधार लॉक कर दिया तो कोई भी बायोमेट्रिक, जनसांख्यिकीय और ओटीपी आधारित प्रमाणीकरण के लिए यूआईडी, यूआईडी टोकन और एएनसीएस टोकन का उपयोग करके किसी भी प्रकार का वेरिफिकेशन नहीं कर सकता।
आधार लॉक या अनलॉक की प्रक्रिया
- रेजिडेंट पोर्टल (https://www.uidai.gov.in/) पर जाकर My Adhaar के सेक्शन में जाएं और यहां पर आधार सर्विसेज में Lock & Unlock पर क्लिक करें
- इसमें UID लॉक रेडियो बटन पर क्लिक करें और आधार नंबर डालें
- इसके बाद इसमें पूरा नाम, पिनकोड और ताजा डिटेल डालने के बाद सिक्योरिटी कोड भरों
- इसके बाद ओटीपी के लिए क्लिक करें या TOTP को सेलेक्ट कर सबमिट बटन पर क्लिक करें
आधार बायोमेट्रिक्स को लॉक या अनलॉक करने का तरीका
- My Adhaar सेक्शन में जाने के बाद Aadhaar Service सर्विस में जाएं
- इसमें lock/unlock biometrics का विकल्प को चुनें। अगले स्टेप में अपना आधाार नंबर या वीआईडी नंबर डालें
- कैप्चा कोड डालने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी मंगाएं और इसे डालकर सबमिट कर दें
- अब आपका बायोमेट्रिक लॉक हो जाएगा। आधार बोयोमेट्रिक अनलॉक करने के लिए भी इसी प्रोसेस को फॉलो करें








आधार कार्ड लैक तोरना है