देश का साइबर सुरक्षा बाजार सालाना करीब 20 प्रतिशत की तेजी के साथ बढ़ रहा है। इसके अगले साल तक 22 हजार करोड़ रुपये पर पहुंच जाने का अनुमान है। भारत समेत दुनियाभर में कोरोना काल में डिजिटल लेनदेन बढ़ने के साथ साइबर हमले भी बढ़ गए हैं। साइबर सुरक्षा क्षेत्र की नामचीन कंपनी क्विक हील ने टोटल सिक्यूरिटी नाम से नई तकनीक पेश की है जो आपके डेटा में सेंध लगते ही अलर्ट कर देगा। साथ ही जरूरत पर उसे ब्लॉक भी कर देगा।
जानकारी चुराते ही खोल देगा पोल
क्विक हील की लीड प्रोडक्ट मैनेजर स्नेहा काटकर का कहना है कि फोन नंबर, ईमेल या बैंकिंग लेनदेन जुड़ी एक भी जानकारी हैकर के हाथ लग जाने पर वह आपका पूरा डेटा खंगाल देते हैं। क्विक हील की टोटल सिक्यूरिटी तकनीक ऐसी किसी भी हरकत पर तुंरत अर्लट कर देगी। साथ ही आपका डेटा किसने, कब और कहां इस्तेमाल करने की कोशिश की इसकी जानकारी भी दे देगा।
यह भी पढ़ेंः भारत में सबसे कम लागत पर छत पर लग रही सोलर पैनल, चीन से है इतना सस्ता
लैपटॉप-सीसीटीवी पर हैकरों की नजर
काटकर ने बताया कि हाल के दिनों में साइबर धोखाधड़ी करने वालों ने नए तरीके इजाद कर लिए हैं। वह लैपटॉप के कैमरे और घर और ऑफस में लगे सीसीटीवी को भी हैक कर ले रहे हैं। ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान बच्चों के लैपटॉप के साथ कैमरा भी ऑन रहता है। हैकर उस कैमरे को हैक करके उसे खोलने और बंद करने का नियंत्रण अपने पास रख लेते हैं। इससे वह आपकी सभी गतिविधियों पर नजर रखते हैं। इसे देखते हुए क्वीक हील ने नया समाधान निकाला है जिससे आपके लैपटॉप का कैमरा बंद नहीं होने पर यह अलर्ट करेगा। इसके अलावा कोई आपके कैमरे को हैक करने की कोशिश करेगा तो तुरंत अलर्ट करके उसे ब्लॉक भी कर देगा।
वरिष्ठ नागरिक आसान शिकार
कंपनी का कहना है कि कोरोना काल में डिजिटल लेनदेन काफी तेजी से बढ़ा है। वरिष्ठ नागरिक भी मोबाइल के जरिये इसका लाभ उठा रहे हैं। ऐसे में हैकर उनके मोबाइल नंबर को हैक करके भी पूरी जानकारी जुटा लेते हैं और व्यक्ति को जब तक पता चलता है उसके खाते से राशि गायब हो चुकी होती है। क्वील हील का दावा है कि उसकी टोटल सिक्यूरिटी तकनीक ऐसी किसी भी हरकत पर तुरंत अलर्ट करने में सक्षम है और समय रहते व्यक्ति को बड़े नुकसान से बचा सकती है।
बिजली संकट से ड्रैगन पस्त, चीन की ‘आपदा’ कैसे है भारत के लिए अवसर, ऐसे समझें







