आधार से जुड़ी एक जरूरी अपडेट आई है। यह नई अपडेट लोगों की एक बड़ी समस्या समाप्त कर देगा। डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन (DoT) ने हाल ही में एक पोर्टल लाॅन्च किया जिसके जरिए आप पता कर पाएंगे कि आपके आधार पर कितने मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड हैं। डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन (DoT) के इस पोर्टल का नाम टेलीकाॅम एनालेटिक्स फाॅर फ्राॅड मैनेजमेंट एंड कंज्यूमर प्रोटेक्शन (TAFCOP) है। यह सुविधा अभी पूरे भारत में उपलब्ध नहीं है। इस कुछ राज्यों में अभी प्रयोग के तौर पर चलाया जा रहा है। 

TAFCOP ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है, ‘यह वेबसाइट लोगों के मदद के लिए है। इसके जरिए से लोग पता कर पाएंगे कि उनके आधार नंबर पर कितने मोबाइल कनेक्शन चल रहे हैं। और फिर उसी हिसाब से एक्शन ले पाएंगे।’ 

Gold Price Today: सोना 10,000 रुपये से भी अधिक हुआ सस्ता, 60000 रुपये से नीचे आया चांदी का भाव, जानें 14 से 24 कैरेट Gold के ताजा रेट्स

किन राज्यों में है यह सुविधा

1- आंध्र प्रदेश 
2- तेलंगाना 
3- दिल्ली 
4- एनसीआर 

नॉमिनी और उत्तराधिकारी में क्या है अंतर? खातेदार की मृत्यु के बाद जानें बैंक खाते के पैसे या बीमा रकम का मालिक कौन

ऐसे कर सकेंगे चेक

  • सबसे पहले टेलीकाॅम एनालेटिक्स फाॅर फ्राॅड मैनेजमेंट एंड कंज्यूमर प्रोटेक्शन (TAFCOP) पोर्टल पर जाना होगा। 
  • अपना कान्टेक्ट नंबर लिखना होगा। 
  • Request OTP टैब पर जाएं। 
  • इसके बाद आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा। 
  • इसके बाद आपके आधार नंबर से जुड़े सभी नंबर दिखने लगेंगे। 
  • फिर इसका जरिए यूजर्स अपनी शिकायत दर्ज करवा सकेगा। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here