अगर आप भी चाहें तो एप्पल, गूगल, अमेजन और फेसबुक जैसी शानदार विदेशी कंपनियों के शेयरों में निवेश कर सकते हैं। कई ब्रोकरेज कंपनियों ने विदेशी कंपनियों में मिल रहे शानदार रिटर्न के बाद छोटे निवेशकों को निवेश की सुविधा देना शुरू किया है। इसके तहत मात्र एक डॉलर से निवेश की शुरुआत की जा सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह कदम छोटे निवेशकों को बेहतर कमाई का मौका देगा। हालांकि, निवेशकों को सावधानी से निवेश की शुरुआत करनी चाहिए। 

ये कंपनियां दे रही हैं मौका 
विदेशी कंपनियों के शेयरों में निवेश की सुविधा आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, एक्सिस सिक्योरिटीज, मैटरट्रस्ट, विनवेस्टा, वेस्टेड फाइनेंस जैसे ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म ने देना शुरू किया है। इन कंपनियों ने हाल ही में वैश्विक निवेश सेवाओं को लॉन्च किया है। ऑनलाइन ब्रोकरेज कंपनी जेरोधा भी यह सेवा शुरू करने वाली है। कोरोना के कारण कंपनी अभी नहीं कर पाई है। 

खुदरा निवेशकों से शून्य ब्रोकरेज शुल्क 
अच्छी बात यह है कि विदेशी बाजार में निवेश कराने वाली ब्रोकरेज कंपनियां भारतीय खुदरा निवेशक से शून्य ब्रोकरेज शुल्क वसूल रही हैं। उनमें से कुछ पेशेवर रूप से पोर्टफोलियो प्रबंधन की सुविधा भी प्रदान कर रही हैं। इन प्लेटफार्मों के साथनिवेशकों को वैश्विक स्टॉक, वैश्विक बांड, आरईआईटी और ट्रेजरी बॉन्ड में निवेश का मौका दिया जा रहा है। 

जल्द सोने का भाव होगा 50000 से कम! पीक से इतना गिर चुका है सोना

विविधता से बाजार जोखिम कम होगा 
विशेषज्ञों का कहना है कि विदेशी शेयरों में निवेश करके निवेशक अपने पोर्टफोलियो में विविधता ला सकते हैं। निवेश में विविधता से बाजार का जोखिम भी कम होता है। यानी अगर एक बाजार में गिरावट आती है तो दूसरे बाजार की तेजी इसे संतुलन कर सकता है। अमूमन सभी के सभी निवेश एक साथ नीचे नहीं जाते हैं। अगर दुनिया के एक हिस्से में शेयर बाजार अच्छा नहीं कर रहे हैं तो जरूरी नहीं कि दूसरे में भी यही बात लागू हो। 

टेक कंपनियों शेयर पहली पसंद 

अमेरिका में खुदरा निवेशकों के बीच फेसबुक, एप्पल, अमेजन, नेटफ्लिक्स, गूगल और माइक्रोसॉफ्ट (फैंगप्लसएम) कंपनियों के शेयर पहली पसंद हैं। इसकी वजह यह है कि कोरोना संकट के बाद बाजार में बड़ी गिरावट आने के बाद ये तेजी से ऊपर आए हैं। एसएंडपी 500 को संभालने में इन शेयरों की अहम हिस्सेदारी रही हैं। साथ ही निवेशकों को बड़ा मुनाफा भी कराने में मदद की है। 

पीएम किसान सम्मान निधि योजना: यहां ऑनलाइन ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here