हम सभी इस बात से परेशान रहते हैं कि जितनी आमदनी नहीं हो रही है, उससे ज्यादा का खर्च हो जा रहा है। यानी आमदनी अठन्नी और खर्च रुपैय्या। हालांकि, ज्यादा खर्च होने की वजह होती है हमारे द्वारा बिना-सोचे समझे की गई खरीदारी। कोरोना संकट के बीच भी हमारे-आपके फोन या ई-मेल पर ई-कॉमर्स साइट की ओर से खरीदारी पर बंपर छूट के ऑफर आ रहे होंगे। कई दफा हम बिना जरूरत के सामान भी ऑफर की लालच में खरीद लेते हैं। यह हमारी वित्तीय स्थिति पर प्रतिकूल असर डालता है। इससे बचने के लिए हम रूल 30 की मदद ले सकते हैं।

क्या है रूल 30 का नियम

अगर आप कोई चीज खरीदना चाहते हैं और उसके ऑफर आपको मिले है तो भी आप 30 दिन का इंतजार करें। अगर, 30 दिन के बाद भी आपको लगता है कि उस उत्पाद की आपको जरूरत है तो उसे जरूर खरीदें। अगर, आप 30 दिन के बाद उस उत्पाद को भूल जाते हैं और खरीदने की जरूरत महसूस नहीं करते हैं तो आप स्वत: उस खर्च से बच जाएंगे। यानी रूल 30 आपको आवेग में आकर खरीदारी से रोकता है। इसके चलते आप बिना जरूरत के सामान की खरीदारी करने से बच जाते हैं।

यह भी पढ़ें: 999 रुपये में बुक करें फ्लाइट का टिकट, अलायंस एयर का मानसून सेल शनिवार से

50/20/30 का नियम भी कारगर

in shopping malls you also give money for carry bags so read this news it will be beneficial

यह भी पढ़ें: मंडी भाव: खाद्य तेलों की कीमतों में गिरावट, सरसों कच्ची घानी 2,365 रुपये टिन हुई, चना कांटा व मसूर के भाव में कमी

इसके तहत वित्तीय सलाहकार यह सलाह देते हैं कि हम टैक्स के बाद की कमाई का 50 फीसदी हिस्सा जरूरत की चीजों पर खर्च कर सकते हैं। 30 फीसदी हिस्सा लक्जरी या इच्छाओं पर खर्च कर सकते हैं। हालांकि, लक्जरी पर खर्च वैकल्पिक हो सकते हैं। यानी इनसे बचा भी जा सकता है. इस तरह के खर्चों में बढ़िया रेस्तरां में भोजन करना और नवीनतम गैजेट खरीदना शामिल है। मासिक आय का 20 फीसदी बचाई जानी चाहिए और इसे वित्तीय लक्ष्यों के लिए निवेश करना चाहिए।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here