कोर्ट ने जेपी मॉर्गन को अपने एक बैंक खाते से 140 करोड़ रुपये से अधिक की रकम को यूको बैंक में खोले गए एस्क्रो खाते में ट्रांसफर करने के आदेश दिए। जेपी मॉर्गन का वह खाता ईडी ने हाल में कुर्क किया था।

Edited By Shashank Jha | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

नई दिल्ली

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) आम्रपाली समूह से जुड़े एक मामले में जेपी मॉर्गन इंडिया के निदेशक मंडल के सदस्यों से विस्तृत पूछताछ शुरू करेगा, जिसमें एक चीनी नागरिक भी शामिल है। यह मामला आम्रपाली समूह की रीयल एस्टेट परियोजनाओं में घर खरीदने वालों के करोड़ों रुपये के की कथित हेराफेरी से संबंधित है। जांच ऐजेंसी को इस सबंध में उच्चतम न्यायालय के 18 जून के आदेश से बल मिला है।

140 करोड़ रुपये एस्क्रो खाते में ट्रांसफर के आदेश

न्यायालय ने जेपी मॉर्गन को अपने एक बैंक खाते से 140 करोड़ रुपये से अधिक की रकम को यूको बैंक में खोले गए एस्क्रो खाते में ट्रांसफर करने के आदेश दिए। जेपी मॉर्गन का वह खाता ईडी ने हाल में कुर्क किया था। अदालत ने कहा है कि यह पैसा आम्रपाली की लंबित परियोजनाओं में लगाया जाएगा। इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के अपराध की दृष्टि से जांच कर रहे अधिकारियों ने कहा कि यह पहली बार है जब उच्चतम न्यायालय ने केंद्रीय एजेंसी द्वारा जारी प्राथमिक कुर्की आदेश से संतुष्ट होने के बाद इस तरह के धन को स्थानांतरित करने को कहा है।

देश की पहली 11 लाख करोड़ वाली कंपनी

  • देश की पहली 11 लाख करोड़ वाली कंपनी

    फोर्ब्स रियल टाइम बिलिनेयर रैंकिंग्स ( Forbes’ Real-Time Billionaires rankings) में भी अंबानी नौवें पायदान पर है। बता दें कि इसमें संपत्ति का आकलन शेयर की कीमत के आधार पर तय होती है और यह हर पांच मिनट में अपडेट होता है। रिलायंस इंडस्ट्रीज में अंबानी का शेयर 42 फीसदी है। रिलायंस देश की पहली 11 लाख करोड़ मार्केट कैप वाली कंपनी भी है।

  • जेफ बेजोस

    फोर्ब्स की इस लिस्ट में ऐमजॉन प्रमुख जेफ बेजोस (Jeff Bezos) पहले नंबर पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 160.2 अरब डॉलर है। कोरोना लॉकडाउन के बाद ई-कॉमर्स का बाजार परवान चढ़ रहा है। ज्यादातर लोग ऑनलाइन खरीदारी को पसंद कर रहे हैं।

  • बिल गेट्स

    दूसरे नंबर पर माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स (Bill Gates) हैं और उनकी कुल संपत्ति 109.3 अरब डॉलर है। ये दोनों कारोबारी अमेरिका से हैं।

  • Bernard Arnault

    लिस्ट में तीसरे नंबर पर Bernard Arnault & family है। उनकी कुल संपत्ति 103.2 अरब डॉलर है। वे फ्रांस के रहने वाले हैं।

  • मार्क जुकरबर्ग

    चौथे नंबर पर फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) हैं। उनकी कुल संपत्ति 87.8 अरब डॉलर है। फेसबुक ने जियो प्लैटफॉर्मस में करीब 44 हजार करोड़ में 9.99 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी। उसके बाद से जियो में निवेशकों की लाइन लग गई।

  • वॉरन बफेट

    पांचवें नंबर पर बर्कशायर हैथवे के प्रमुख वॉरन बफेट हैं। उनकी कुल संपत्ति 71.2 अरब डॉलर है। बफेट दुनिय के दिग्गज निवेशकों में से एक हैं। कोरोना का असर हर इंडस्ट्री पर पड़ा, जिसके कारण उनके निवेश की वैल्यू में गिरावट आई है।

  • स्टीव बॉल्मर

    छठे नंबर पर माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व सीईओ स्टीव बॉल्मर (Steve Ballmer) हैं। उनकी कुल संपत्ति 69.4 अरब डॉलर है।

  • लैरी एलिसन

    सातवें नंबर पर औरैकल के संस्थापक लैरी एलिसन (Larry Ellison) हैं। उनकी कुल संपत्ति 67.9 अरब डॉलर है।

  • Amancio Ortega आठवें नंबर पर

    आठवें नंबर पर स्पेन के Amancio Ortega हैं। उनकी कुल संपत्ति 65.8 अरब डॉलर है। वे क्लोदिंग ब्रैंड ZARA के मालिक हैं।

  • नौवें नंबर पर मुकेश अंबानी

    नौवें नंबर पर 64.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी हैं। वे रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन हैं। उन्होंने कंपनी को मार्च 2021 तक कर्जमुक्त बनाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन उससे पहले ही कंपनी नेट-डेट फ्री हो गई। कर्ज मुक्त की खबर के बाद उसका शेयर ऑल टाइम हाई पर ट्रेड कर रहा है। पिछले दो महीने में कंपनी के शेयर का भाव दोगुना हो गया है।

  • दसवें नंबर पर गूगल के लैरी पेज

    फोर्ब्स की लिस्ट में दसवें नंबर पर गूगल के लैरी पेज (Larry Page) हैं। उनकी कुल संपत्ति 64.5 अरब डॉलर है।

  • राधाकिशन दमानी दूसरे सबसे अमीर भारतीय

    फोर्ब्स की लिस्ट में भारत के दूसरे सबसे अमीर DMart के फाउंडर राधाकिशन दमानी (Radhakishan Damani) हैं। ग्लोबल लिस्ट में वे 84वें स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 16.2 अरब डॉलर है।

187 करोड़ रुपये से अधिक कुर्क किया था

आमतौर पर, एक बार कुर्क हो गये धन को उन्हीं बैंक खातों में रखा जाता है, जहां वे होते हैं। कुर्की के आदेश को मंजूरी तथा बाद में संपत्ति की जब्ती के लिये धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अधिनिर्णय प्राधिकरण को भेजा जाता है। ईडी ने हाल ही में पीएमएलए के तहत जारी एक आदेश के तहत मुंबई में एक बैंक शाखा में रखे जेपी मॉर्गन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के 187 करोड़ रुपये से अधिक के कोष को कुर्क किया था।

अनिल अंबानी सच्चे इंडियन

  • अनिल अंबानी सच्चे इंडियन

    एक ट्विटर यूजर ने कहा कि पूरे देश में #BoycottChina की मांग की जा रही है। चाइनीज सामान नहीं खरीदने की अपील की जा रही है, जिससे उसकी इकॉनमी को नुकसान हो। एक हमारे अनिल अंबानी हैं, जिन्होंने चाइनीज बैंक को 700 मिलियन डॉलर (करीब 5000 करोड़ रुपये) देने से इनकार कर दिया। सच्चे इंडियन तो आप ही हैं, और आप पर हमें गर्व है।

  • डिफॉल्टर बनना है तो अनिल अंबानी की तरह बनो

    एक ट्विटर यूजर ने कहा कि अगर आपको डिफॉल्टर ही बनना है तो अनिल अंबानी की तरह बनो, विजय माल्य की तरह नहीं। इसके साथ उसने उस न्यूज को शेयर किया है, जिसमें वे कहते हैं कि मैं तो अब कंगाल हो चुका हूं।

  • पीएम से भी अच्छे अनिल अंबानी

    एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि अनिल अंबानी तो इस मामले में प्रधानमंत्री मोदी से भी बेहतर हैं। कम से कम चीन से 700 मिलियन डॉलर तो लिया है।

  • अनिल अंबानी ने पहुंचाया चीन को  बड़ा नुकसान

    एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा है कि अनिल अंबानी एकमात्र लिविंग लीजेंड और सच्चे इंडियन हैं, जिसने चीन को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया है।

  • ट्विटर पर आए अनिल अंबानी के अच्छे दिन

    मानसी कौल ने लिखा है कि कभी नहीं सोचा था कि लोन डिफॉल्टर को कभी हीरो की तरह देखा जाएगा। कम से कम ट्विटर पर अनिल अंबानी के अच्छे दिन तो आ गए हैं। उन्हें #BoycottChina का चेहरा बना देना चाहिए।

  • अनिल अंबानी एक कदम आगे

    एक ट्विटर यूजर ने कहा कि सरकारी एजेंसियां और सरकार चीनी कंपनियों को मिले कॉन्ट्रैक्ट को कैंसल और रिव्यू करने के बारे में विचार कर रही हैं। लेकिन अनिल अंबानी उससे दो कदम आगे हैं। पहले उन्होंने चीन के बैंकों से कर्ज लिया फिर खुद को बैंक्रप्ट घोषित कर दिया।

सुप्रीम कोर्ट मामले की निगरानी कर रहा है

उच्चतम न्यायालय इस मामले की निगरानी कर रही है। उसने पिछले साल दिसंबर में ईडी को जांच का प्रभार देने का निर्देश दिया था और ईडी के लखनऊ जोन के संयुक्त निदेशक राजेश्वर सिंह को जेपी मॉर्गन के खिलाफ धन शोधन कानून और विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत कार्रवाई करने के लिये कहा था।

Web Title amrapali case: enforcement directorate interrogate officials of jp morgan including chinese director(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here