किसान आंदोलन के बीच कई शहरों में सब्जियों के भाव में पिछले 10 दिनों में काफी अंतर आ चुका है। सप्लाई प्रभावित होने से जहां दिल्ली समेत बड़े शहरों में सब्जियों के रेट में इजाफा हुआ है तो छोटे शहरों में आलू, गोभी, टमाटर, साग, मटर आदि के दाम गिर गए हैं। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की वेबसाइट पर दिए गए 4 दिसंबर के आंकड़ों के मुताबिक देश के अधिकतर शहरों में आलू 50 रुपये किलो और प्याज 60 रुपये के आस-पास बिक रहा है। वहीं मायाबंदर में आलू 70, प्याज और टमाटर 80 रुपये पर पहुंच गए हैं।

महंगाई के इस दौर के बीच राहत भरी खबर पश्चिम बंगाल से है। यहां बहुत जल्द आलू के रेट आधा हो जाएंगे। बता दें आलू की कीमतें जो पिछले कुछ महीनों से आसमान छू रही थीं और अब 50 रुपये प्रति किलो के करीब है और कुछ ही दिन के भीतर पश्चिम बंगाल में इसके दाम 40 रुपये प्रति किलोग्राम से नीचे आना लगभग तय है। प्रदेश के एक कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश के प्रमुख शहरों में आलू, प्याज और टमाटर का रेट

केंद्र आलू प्याज टमाटर
मायाबंदर 70 80 80
पोर्ट ब्लैर 65 70 70
दिमापुर 60 70 60
वयनाड 60 55 25
ईटानगर 55 55 70
तुरा 55 75 75
गंगटोक 55 60 65
धारवाड़ 55 57 27
ती. पुरम 55 55 30
कुरनूल 54 40 16
मुंबई 53 60 46
अगरतला 53 65 68
श्रीनगर. 50 60 50
अमृतसर 50 65 45
इलाहाबाद 50 45 40
देहरादून 50 60 50
हरिद्वार 50 60 50
रायपुर 50 60 30
बिलासपुर 50 50 40
अहमदाबाद 50 60 54
इम्फाल 50 60 80
हल्द्वानी 45 60 45
राजकोट 45 55 40
भोपाल 45 40 30
जबलपुर 45 46 35
दरभंगा 45 45 50
राउरकेला 45 44 35
रायगंज 45 58 50
करीमनगर 45 48 20
विशाखापत्तनम 45 44 37
पुडुचेरी 45 50 20
धर्मपुरी 45 50 12
रामनाथपुरम 45 60 25
रांची 43 45 40
कुड्डालोर 43 60 18
दिल्ली 42 50 42
रामपुरहाट 42 50 60
मंडी 41 50 47
चंडीगढ़ 40 50 50
लखनऊ. 40 50 40
कानपुर 40 55 57
आगरा 40 50 40
गोरखपुर 40 45 40
इंदौर 40 32 36
ग्वालियर 40 35 30
रीवा 40 40 30
जयपुर 40 40 35
पटना 40 50 40
हैदराबाद 40 45 24
वाराणसी 38 48 35
मेरठ 36 45 40
झाँसी 35 32 25
अंबिकापुर 35 20 40
बेंगलुरु 30 55 27
न्यूनतम मूल्य 30 20 12
मॉडल मूल्य 40 50 40
अधिकतम मूल्य 70 80 80

स्रोत:- राज्य नागरिक आपूर्ति विभाग

आलू के खुदरा दाम 40 रुपये किलो से नीचे आएगा

पश्चिम बंगाल कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के इस अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि कोल्ड स्टोरेज गेट पर आलू के विभिन्न किस्मों की थोक दरों में पिछले तीन दिनों में पांच रुपये प्रति किलोग्राम की कमी आई है। आगे इसके लगभग 28 रुपये तक घटने की संभावना है। इससे स्थानीय बाजारों में आलू के खुदरा दाम 40 रुपये किलो से नीचे जाने में मदद मिलेगी।  पंजाब से आलू की आवक शुरू हो गई है, लेकिन इसकी मात्रा बहुत कम है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में फसल महीने के अंत तक तैयार होगी।  पश्चिम बंगाल सरकार ने 27 नवंबर को जारी एक नोटिस में 465 कोल्ड स्टोरेज मालिकों को 30 नवंबर तक अपने बचे स्टॉक का निपटान करने को कहा था नहीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: किसान आंदोलन से कई शहरों में सब्जियों का रेट हुआ आधा तो दिल्ली में बढ़ा

नोटिस के बाद कोल्ड स्टोरेज मालिकों में दहशत है और फसलों की मंडी में बहुत अधिक है। अधिकारी ने कहा कि पिछले तीन दिन में आलू की कीमतों में कोल्ड स्टोरेज गेट पर 5 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी आई है और आगे भी गिरावट आएगी। सात दिसंबर तक लगभग 50 फीसदी कोल्ड स्टोरेज अपने स्टॉक खाली कर सकेंगे, जबकि बाकी में यह दिसंबर मध्य तक खाली होंगे।   अधिकारी ने कहा कि वर्तमान में लगभग 6-8 लाख टन (10 प्रतिशत) आलू अभी भी कोल्ड स्टोरेज में पड़ा हुआ है और उन्हें आलू मालिकों के साथ तालमेल बनाते हुए स्टॉक को खाली करने में कुछ और समय लगेगा।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here