आधार कार्ड एक ऐसा डाॅक्यूमेंट है जिसकी जरूरत अब सिम कार्ड खरीदने से लेकर बैंक अकाउंट खोलने तक हर जगह होती है। ऐसे में अगर आपके आधार कार्ड पर पुराना एड्रेस ही लिखा हुआ है तो आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन चिंता की बात नहीं है आप आसानी से अपना एड्रेस चेंज करवा सकते हैं। आइए जानते हैं कि क्या है प्रोसेस- 

ऑनलाइन ऐसे चेंज करें आधार कार्ड पर एड्रेस

1- डायरेक्ट UIDAI लिंक ssup.uidai.gov.in/ssup/ पर लॉग इन करें।

2- इसके बाद ‘Proceed to Update Aadhaar’ पर क्लिक करें।

3- अब 12 डिजिट वाले UID नंबर को एंटर करें।

यह भी पढ़ेंः खो गया है SBI का ATM? ऐसे करवाएं ब्लाॅक; स्टेप बाय स्टेप समझें पूरा प्रोसेस

4- इसके बाद दिए गए कैप्चा या सिक्योरिटी कोड को एंटर करें।

5- अब सेंड ओटीपी ऑप्शन पर क्लिक करें।

6- इसके बाद आपके आधार कार्ड के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।

7- ओटीपी मिलने के बाद उसे एंटर करें और लॉग इन पर क्लिक करें।

8- यहां आपको आपके आधार कार्ड के डीटेल दिखने लगेंगे। यहां आपको सुझाए गए 32 डॉक्युमेंट में से किसी एक को ID और एड्रेस प्रूफ के लिए सेलेक्ट करते सबमिट करना होगा। 

 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here