वोडाफोन-आइडिया (अब Vi) नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान लेकर आई है। वोडाफोन-आइडिया के नए प्लान 1 साल के Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन के साथ आए हैं। वोडा-आइडिया के इन नए प्लान की शुरुआत 501 रुपये से होती है और यह 2,595 रुपये तक के हैं। ग्राहकों को इन प्लान में डेटा एलोकेशन, अनलिमिटेड वॉइस कॉल्स और SMS भेजने की भी सहूलियत मिलती है। नए प्रीपेड प्लान लॉन्च करने के अलावा वोडाफोन-आइडिया ने 499 रुपये से शुरू होने वाले अपने सभी पोस्टपेड प्लान्स में Disney+ Hotstar Mobile का 1 साल का सब्सक्रिप्शन जोड़ा है। 

वोडा-आइडिया के इन प्लान में Disney+ Hotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन
वोडाफोन-आइडिया अपने 4 नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान में Disney+ Hotstar Mobile का 1 साल का सब्सक्रिप्शन दे रहा है। प्लान की शुरुआत 501 रुपये से होती है। इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग के साथ हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा मिलती है। प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। प्लान में हर दिन 3GB डेटा दिया जाता है। इसके अलावा, 16GB एक्स्ट्रा डेटा मिलता है। यानी, प्लान में टोटल 100 GB डेटा मिलता है। 

यह भी पढ़ें- Google और Apple को लगा तगड़ा झटका, ‘anti-Google law’ से बढ़ेगी मुसीबत

701 और 901 रुपये वाले प्लान में भी सब्सक्रिप्शन 
1 साल के Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन के साथ आने वाला वोडाफोन-आइडिया का दूसरा प्लान 701 रुपये वाला है। इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिन की है। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा मिलती है। प्लान में हर दिन 3GB डेटा दिया जाता है। इसके अलावा, 32GB एक्स्ट्रा डेटा मिलता है। यानी, प्लान में टोटल 200GB डेटा मिलता है। वोडाफोन-आइडिया के 901 रुपये वाले प्लान में भी 1 साल के लिए Disney+ Hotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन मिलता है। प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ हर दिन 100SMS भेजने की सुविधा मिलती है। प्लान में हर दिन 3GB डेटा दिया जाता है। इसके अलावा, प्लान में 48GB एक्स्ट्रा डेटा मिलता है। यानी, प्लान में टोटल 300 GB डेटा मिलता है। 

यह भी पढ़ें- Flipkart का स्मार्टफोन कार्निवाल, 12 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 12, कई फोन पर धांसू डील

सालाना वैलिडिटी देने वाले प्लान में भी सुविधा
वोडाफोन-आइडिया के 2,595 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में भी 1 साल के लिए Disney+ Hotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिन की है। प्लान में हर दिन 1.5GB डेटा मिलता है। यानी, प्लान में टोटल 547.5GB डेटा दिया जाता है। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा मिलती है। वोडाफोन के इन चारों प्लान में Binge All Night का ऑफर मिलता है। इस ऑफर के तहत रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा मिलता है। इन प्लान में वीकेंड डेटा रोलओवर की भी सुविधा मिलती है। 

प्रीपेड प्लान्स के अलावा, वोडाफोन-आइडिया के 601 रुपये वाले डेटा ऐड-ऑन पैक में भी 1 साल के लिए Disney+ Hotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन मिलता है। प्लान में 75GB डेटा दिया जाता है, जिसका इस्तेमाल ग्राहक अपने मौजूदा प्लान की वैलिडिटी के भीतर कर सकते हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here