अगर आप गेम खेलने के शौक़ीन हैं और कम कीमत पर शानदार गेमिंग फोन (Gaming Phone) खरीदना चाहते हैं तो बस आपको थोड़ा और इंतज़ार करना होगा। क्योंकि Redmi जल्द ही अपना पहला गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। इस बात की जानकारी खुद कंपनी ने दे दी है। Xiaomi के सब ब्रांड Redmi ने एक टीजर जारी किया है जो फिलहाल चीन के लिए है। इसी वजह से कंपनी इसे चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo पर शेयर किया है। रेडमी के इस नए गेमिंग मोबाइल में पावरफुल MediaTek Dimensity 1200 SoC प्रोसेसर होने का अनुमान लगाया जा रहा है। बता दें कि ये प्रोसेसर सबसे पावरफुल है।
ये भी पढ़ें:- UIDAI ने बताया Aadhaar को सेफ रखने का नया तरीका, कोई नहीं चोरी कर पाएगा आपकी जरूरी डिटेल्स
अप्रैल लास्ट तक होगा लॉन्च
कंपनी ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर कंफर्म किया है कि कंपनी अपना पहला गेमिंग स्मार्टफोन अप्रैल के अंत तक लॉन्च कर देगी।
रेडमी ने कहा है कि यह स्मार्टफोन फ्लैगशिप-स्तर के हार्डकोर गेमिंग एक्सपीरियंस प्रदान करेगा, जो कि कॉस्ट-इफेक्टिव होगा। कंपनी ने यह भी कहा कि उनका उद्देश्य प्लेयर्स के लिए गेमिंग फ्लैगशिप क्रिएट करना है। इस गेमिंग फोन को लॉन्च करने के लिए कंपनी ने Call of Duty: Mobile के साथ साझेदारी की है, ताकि गेम एक्सपीरियंस को ऑप्टिमाइज़ किया जा सके।
ये भी पढ़ें:- 7000 रुपये से कम में खरीदें Timex की नई शानदार स्मार्टवॉच, फुल चार्ज करने के बाद चलेगी 6 दिनों तक
गेमिंग फोन के संभावित फीचर्स
FoneArena की रिपोर्ट के मुताबिक इस गेमिंग स्मार्टफोन में सैमसंग ई4 एमोलेड स्क्रीन होगी, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। इसके अलावा फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और 5,000mAh बैटरी के साथ इसमें 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। माना जा रहा है कि रेडमी के इस गेमिंग मोबाइल को 40 हजार रुपये की रेंज में लॉन्च किया जा सकता है।







