इंडिगो एयरलाइंस (IndiGo) की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के शेयरों में सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 10 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया। शेयर बाजार में तेज गिरावट के बावजूद कंपनी के शेयरों में यह उछाल बेहतर तिमाही नतीजों की वजह से आया है। दिसंबर 2021 तिमाही में इंटरग्लोब एविएशन को 129.8 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है। हायर पैसेंजर रेवेन्यू की वजह से कंपनी को यह मुनाफा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 620 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। कंपनी के सोमवार को 9.91 फीसदी की तेजी के साथ 2,170.05 रुपये पर बंद हुए। दिन के कारोबार के दौरान कंपनी के शेयरों ने 2,183.15 रुपये का हाई टच किया।   

एडलवाइस ने अपग्रेड की स्टॉक की रेटिंग
कोविड-19 महामारी के कारण एयरलाइन इंडस्ट्री का बिजनेस लगातार दबाव में है। हालांकि, अब इसमें रिकवरी को कुछ संकेत दिख रहे हैं। 31 दिसंबर 2021 को खत्म हुई तिमाही में इंडिगो को ऑपरेशंस से हासिल होने वाला रेवेन्यू बढ़कर 9,294.8 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो कि एक साल पहले की समान अवधि के दौरान 4,910 करोड़ रुपये था। इस बीच, एडलवाइस के एनालिस्ट्स ने इंडिगो के शेयरों की रेटिंग को अपग्रेड करके ‘होल्ड’ से ‘बाय’ कर दिया है। साथ ही, टारगेट प्राइस को 1,896 रुपये से बढ़ाकर 2,380 रुपये कर दिया है। 

यह भी पढ़ें- PM Kisan e-KYC: फौरन कर लें यह काम वरना लटक जाएगी अगली किस्त

एंबिट कैपिटल ने भी बढ़ाया स्टॉक का टारगेट प्राइस
ब्रोकरेज हाउस एंबिट कैपिटल ने कहा है, ‘ निकट भविष्य में कोविड से जुड़ी अनिश्चितताएं बनी रहेंगी। इंडिगो की मजबूत बैलेंस शीट, इफीशिएंट फ्लीट और कॉस्ट स्ट्रक्चर को देखते हुए हमारा रुख पॉजिटिव बना हुआ है।’ घरेलू ब्रोकरेज हाउस ने इंडिगो के स्टॉक को बाय रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस को 2300 रुपये से रिवाइज्ड करके 2,350 रुपये कर दिया है। इस बीच, कंपनी ने अपने को-फाउंडर राहुल भाटिया को तत्काल प्रभाव से कंपनी का मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया है। वह एयरलाइन के सभी ऑस्पेक्ट्स पर नजर रखेंगे।    

यह भी पढ़ें- ₹3.76 का यह शेयर 54.90 रुपये पर पहुंचा, सिर्फ 6 महीने में निवेशकों के 1 लाख को बना दिया 14.60 लाख
 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here