इंडिगो ने कोच्चि-माले मार्ग पर गुरुवार से उड़ान सेवा शुरू कर दी। भारत और मालदीव के बीच विशेष द्विपक्षीय उड़ान व्यवस्था के बीच यह उड़ान शुरू की गई है। विशेष द्विपक्षीय उड़ान समझौते (एयर बबल पैक्ट) के तहत दोनों देशों की विमानन कंपनियां तय मानकों और प्रतिबंधों के साथ विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन कर सकती हैं। जुलाई के बाद अमेरिका, ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात और कतर से भारत ने उड़ान समझौते किए हैं।

कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा, ” इंडिगो ने आज से एयर बबल के तहत भारत और मालदीव के बीच उड़ान शुरू कर दी है। यह सप्ताह में दो दिन गुरुवार और रविवार को चलेगी।इंडिगो के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी विलियम बोल्टर ने कहा, ”मालदीव के पर्यटन के लिए भारत एक प्रमुख बाजार है जबकि मालदीव से बड़ी संख्या में लोग भारत में स्वास्थ्य पर्यटन के लिए आते हैं। जुलाई के बाद भारत ने अमेरिका, ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात, कतर और मालदीव जैसे अन्य देशों के साथ द्विपक्षीय विशेष उड़ान समझौते किए हैं।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here