पहले सोशल मीडिया पर एक-दूसरे परिचय हुआ और फिर प्यार का इजहार। इसके बाद प्यार का बुखार कुछ इस कदर चढ़ा कि लड़की अपना घर-बार छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रहने आ गई। मामला राजस्थान के झूंझनू का है। राजस्थान के एक युवक और मध्य प्रदेश की युवती इंस्टाग्राम के जरिये संपर्क में आए। इसके बाद दोनों के बीच प्यार भी हो गया। दोनों ने झुंझुनूं जिले में साथ-साथ रहना शुरू कर दिया। उधर युवती के घर छोड़ने से परेशान घरवाले उसे ढूंढते हुए झूंझनूं आ गए। पुलिस ने बताया कि युवती अपने परिजनों के साथ वापस लौट गई।

घरवालों को बिना बताए चली आई थी
बिसाऊ पुलिस थाने के थानाधिकारी कमलेश सैनी ने बताया कि इंस्टाग्राम के जरिये युवक और युवती में दोस्ती हो गई। कुछ महीनों पूर्व दोनों ने बातचीत करना शुरू कर दिया। युवती अपने परिजनों को बिना बताये कुछ समय पूर्व झुंझुनूं आयी और बिसाऊ के पास एक गांव में युवक के साथ रहने लगी। उन्होंने बताया कि पुलिस का एक दल युवती के परिजनों के साथ युवती के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश में सोमवार को आया था।

पुलिस ने की तलाश में मदद
मामले की जानकारी होने के बाद स्थानीय पुलिस पुलिस ने युवती की तलाश में मदद की। थानाधिकारी ने बताया कि युवती अपने परिजनों के साथ जाने को तैयार हो गई और पुलिस दल और परिजन युवती को लेकर मध्य प्रदेश लौट गये। युवती मध्यप्रदेश के सिहोर की रहने वाली थी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here