इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Department) की तरफ से कोरोना के इस कठिन काल में भी करदाताओं को बड़ी संख्या में रिफंड किया गया है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अनुसार 23 अगस्त तक वित्त वर्ष 2020-21के लिए टैक्सपेयर्स के खाते में 51,531 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया गया है। जिसमें 21,70,134 मामलों में 14,835 करोड़ रुपये का आयकर रिफंड और 1,28,270 मामलों में 36,696 करोड़ रुपये का काॅर्पोरेट टैक्स रिफंड शामिल है।
To resolve pending refunds of AY 20-21, ITD is in the process of communicating with taxpayers, where response from taxpayers would be required in cases involving notices for prima facie adjustments, defects, adjustment u/s 245 & refund failure due to bank account mismatch (4/5)
— Income Tax India (@IncomeTaxIndia) August 29, 2021
93 फीसदी पैसा प्रोसेस में
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार पिछले सप्ताह 15,296 करोड़ रुपये रिफंड जारी किया गया है। जल्द ही यह राशि करदाताओं को जमा कर दिए जाएंगे। विभाग की तरफ से रविवार को जारी किए गए बयान में कहा गया है कि असेसमेंट ईयर 20-21 के रिफंड दावों में 93 प्रतिशत पैसा प्रोसेस में है।
रिफंड में आई है तेजी
वित्त वर्ष 2020-21 में आयकर विभाग की तरफ से 2.37 करोड़ से अधिक करदाताओं को 2.62 लाख करोड़ रुपये का भुगतान हुआ था। जोकि 2019-20 की तुलना में 42 प्रतिशत ज्यादा था। टैक्सपेयर्स को राहत देने के उपायों में तेजी से किया जा रहा रिफंड भी शामिल है।
इस वजह से नहीं आया है आपका रिफंड
अगर आपको रिफंड का पैसा नहीं आया है तो इसकी बड़ी वजह खाते का मिस मैच करना होगा। विभाग के अनुसार के तरह समायोजन, दोष की वजह से भी आपका पैसा रुका होगा। आपको बता दें सेक्शन 245 के तहत अगर आपका अकाउंट मैच नहीं करता तो आपको पैसा क्रेडिट नहीं होगा।
रिफंड ना आने की स्थिति में क्या करें टैक्सपेयर्स
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अनुसार टैक्स पेयर्स जल्द से जल्द ऑनलाइन जवाब दे दें ताकि शीघ्र उन्हें रिफंड जारी किया जा सके। विभाग ने अपने बयान में कहा है कि असेसमेंट ईयर 2021-22 के लिए आईटीआर-1 और आईटीआर-4 की भी प्रोसेसिंग शुरू कर दी गई है।







