IND vs NZ Test Series 2021: भारत (IND) और न्यूजीलैंड (NZ) के बीच खेले दो मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के गेंदबाजों का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा. इसकी बदौलत भारत ने मेहमान टीम को 1-0 से हराकर सीरीज अपने नाम कर ली. इस सीरीज में सर्वाधिक विकेट लेने वाले रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) को ‘मैन ऑफ द सीरीज’ के खिताब से नवाजा गया. अश्विन ने दोनों मुकाबलों में शानदार गेंदबाजी की और विरोधी टीम के बल्लेबाजों की जमकर खबर ली. उनके इस प्रदर्शन की बदौलत टीम पहले मैच में जीत के बेहद करीब पहुंच गई थी, लेकिन आखिर में मैच ड्रॉ हो गया. जबकि दूसरे मैच में टीम ने 372 रनों की बड़ी जीत दर्ज की. आज आपको बताएंगे कि भारत के कौन से खिलाड़ियों ने टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा ‘मैन ऑफ द सीरीज’ के खिताब जीते हैं.

1. रविचंद्रन अश्विन

भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन इस लिस्ट में टॉप पर काबिज हैं. अश्विन भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा ‘मैन ऑफ द सीरीज’ जीतने वाले प्लेयर हैं. अश्विन ने अब तक 9 बार ‘मैन ऑफ द सीरीज’ का खिताब जीता है. न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 2 मैचों में 14 विकेट चटकाकर ‘मैन ऑफ द सीरीज’ का खिताब जीता था. इस मामले में वह अन्य सभी खिलाड़ियों से काफी आगे हैं. 

2. वीरेंद्र सहवाग 

भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग सबसे ज्यादा ‘मैन ऑफ द सीरीज’ का खिताब जीतने वाले भारतीयों में दूसरे नंबर पर हैं. वे टेस्ट मैचों में दो बार ट्रिपल सेंचुरी लगाकर अनोखा रिकॉर्ड बना चुके हैं. सहवाग के नाम 5 बार ‘मैन ऑफ द सीरीज’ का खिताब जीतने का रिकॉर्ड है. 

3. सचिन तेंदुलकर 

दुनिया के सबसे महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर टेस्ट और वनडे में 100 शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं. सचिन ने साल 1989 से 2013 के बीच 74 टेस्ट सीरीज खेलीं और 5 बार ‘मैन ऑफ द सीरीज’ बने. इतना ही नहीं उन्होंने तमाम मैचों में भारतीय टीम को जीत दिलाकर रिकॉर्ड बनाया. 

यह भी पढ़ेंः IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत में चमके भारत के 4 युवा खिलाड़ी, क्या साउथ अफ्रीका दौरे पर मिलेगा मौका?

IND vs NZ: एक पारी में 10 विकेट लेकर इतिहास रचने वाले Ajaz Patel को टीम इंडिया ने दिया खास ‘तोहफा’, देखें तस्वीरें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here