पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने ट्विटर अकाउंट से सभी को अनफॉलो कर दिया है। खास बात यह है कि उन्होंने अपनी पहली पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ को भी अनफॉलो कर दिया है। इमरान ने अपना ट्विटर अकाउंट साल 2010 में बनाया था।
एक रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार शाम को पाकिस्तान के ट्विटर उपयोगकर्ताओं को पता चला कि इमरान खान ने अपने ट्विटर अकाउंट से पहली पत्नी, सांसदों और उनसे जुड़े सभी को अनफॉलो कर दिया है। इसके बाद कई उपयोगकर्ताओं ने उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा कि खान ने नवाज शरीफ का ट्विटर टाइमलाइन देखने के बाद ये फैसला किया है।
उन्हों महसूस किया कि नवाज किसी को फॉलो नहीं करते हैं। ऐसे में अगर वे किसी को भी फॉलो करेंगे तो उनसे कमतर आंके जाएंगे। इसके बाद उन्होंने सभी को अनफॉलो करने का कदम उठाया। वहीं एक उपयोगकर्ता ने उन्हें ट्रोल करते हुए ट्वीट किया कि बाकी सब तो ठीक है खान साहब ने तो अपनी पत्नी को ही अनफॉलो कर दिया।







