टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक एसयूवी Nexon EV ने बिक्री का एक नया मुकाम हासिल किया है। कंपनी ने बताया कि लॉन्चिंग के 2 साल के भीतर ही इस इलेक्ट्रिक गाड़ी ने 13,500 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। बता दें कि अप्रैल 2021 में ही कंपनी ने बताया था कि कार की चार हजार यूनिट बिक गई हैं। इस तरह देखें तो कुल 10 महीने में ही नेक्सॉन ईवी ने 9000 से ज्यादा यूनिट्स बेच डाली। 

फिलहाल टाटा नेक्सॉन ईवी देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार (best-selling electric car) है। इसकी हर महीने करीब एक हजार यूनिट्स की बिक्री होती है। टाटा मोटर्स की यह पहली इलेक्ट्रिक कार थी, जो कि प्राइवेट बायर्स के लिए लाई गई थी। बता दें कि टाटा नेक्सॉन ईवी की कीमत (Tata Nexon EV Price) 14.29 लाख रुपये से 16.90 लाख रुपये तक (एक्स शोरूम) है।

यह भी पढ़ें: इस सस्ती SUV को मिली 78 हजार बुकिंग, 15 देशों में हो रही एक्सपोर्ट, कीमत 5.76 लाख रुपये

310KM से ज्यादा की रेंज
टाटा नेक्सॉन ईवी में कंपनी ने 30.2 kWh की क्षमता का लथियम-आईऑन लिक्विड कूल्ड बैटरी पैक दिया है। कंपनी का दावा है कि ये इलेक्ट्रिक एसयूवी सिंगल चार्ज में 315 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज देती है। ये इलेक्ट्रिक एसयूवी महज 1 घंटे में ही फास्ट चार्जिंग सिस्टम से 80% तक चार्ज हो जाती है। जबकि रेगुलर चार्जर से इस कार की बैटरी को फुल चार्ज होने में 8 से 9 घंटे का समय लगता है। 

यह भी पढ़ें: ताबड़तोड़ बिकीं Toyota की ये दो गाड़ियां, 1 लाख से ज्यादा की सेल, कीमत 7.49 लाख से शुरू

इलेक्ट्रिक मोटर को 127 बीएचपी और 245 एनएम पीक टॉर्क के लिए ट्यून किया गया है। इसकी टॉप स्पीड 120 किमी प्रति घंटे तक की है और यह 9.9 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसका बैटरी पैक IP67 रेटेड वॉटर रेजिस्टेंट है। कंपनी इसकी बैटरी पर 8 साल/1.6 लाख किमी. तक की वारंटी भी देती है। Nexon EV तीन कलर ऑप्शन- सिग्नेचर टील ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट और मूनलाइट सिल्वर में आती है। हाल ही में, कंपनी ने एक डार्क एडिशन भी पेश किया है। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here