Shilpa Shetty  Richard Gere Kiss Incident :  बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को आज सालों पुराने केस में बड़ी राहत मिली है. साल 2007 में शिल्पा राजस्थान में एक ईवेंट में शामिल हुई थीं जहां हॉलीवुड स्टार रिचर्ड गियर भी शामिल हुए थे. इस ईवेंड में रिचर्ड ने शिल्पा को स्टेज पर सबके सामने किस कर लिया था और एक बार नहीं कई बार. जिसके बाद ये मामला खूब उछला था और बाद में वहां मौजूद लोगों ने शिल्पा के ऊपर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया था.  अब इतने साल बाद कोर्ट ने एक्ट्रेस को इन सभी आरोपों से मुक्त कर दिया है.

इस मामले में मेट्रोपॉलिटन मेजिस्ट्रेट केतकी छवन ने शिल्पा शेट्टी को विक्टिम बताया है. केतकी छवन के मुताबिक शिल्पा इस केस में एक विक्टिम थीं. मामले को देखने और शिकायत पर पूरी तरह जांच किए जाने के बाद मेजिस्ट्रेट केतकी ने पाया कि शिल्पा सिर्फ एक विक्टिम थीं इसलिए शिल्पा पर लगे आरोप निराधार हैं. पुलिस रिपोर्ट और दस्तावेजों के मद्देनजर शिल्पा को सभी आरोपों से मुक्त किया जाता है. जो शिकायत दर्ज हुई है उसमें कोई भी कथित अपराध संतुष्ट नहीं करता है. 


आपको बता दें कि उस ईवेंट के बाद शिल्पा के खिलाफ तीन केस दर्ज किए गए थे जिसमें से दो राजस्थान से थे और एक गाज़ियाबाद में किया गया था. बाद में (2017) इस केस को सु्प्रीम कोर्ट द्वारा मुंबई ट्रांसफर करवा लिया गया था. बताते चलें कि शिल्पा के लिए के लिए ये बड़ी राहत है क्योंकि पिछले कुछ समय से वो पति राज कुंद्रा को लेकर वैसे ही काफी विवादों में फंसी हुई हैं. कुछ वक्त पहले ही राज को अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया था जिसमें शिल्पा के शामिल होने का नाम भी सामने आया था. इस केस में राज को करीब दो महीने बाद ज़मानत मिली थी. वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस इन दिनों इंडियाज़ गॉट टैलेंट में नजर आ रही हैं.





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here