सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिनमें कई पक्षी और जानवर अनोखी हरकते करते हुए नजर आते रहते हैं। इन वीडियोज को देखकर हम कई बार हैरान हो जाते हैं, तो कई बार हंसी भी आने लगती है। लेकिन इस बार एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप हैरान तो होगे ही, साथ ही साथ आप अपनी हंसी भी नहीं रोक पाएंगे।

दरअसल वायरल वीडियो में एक कौवा नजर आ रहा है, जो बड़े ही अलग अंदाज में चलता हुआ दिखाई दे रहा है। इस कौवें के चलने की स्टाइल को देखकर लग रहा है जैसे यह रैम्पवॉक कर रहा हो। आप सोच रहे होंगे कि कौवा और रैम्पवॉक? लेकिन इस वीडियो में ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है। 

वायरल: हार्दिक पांड्या के खाने पर कौवों ने बोला हमला, ‘पॉरी हो रही है’ वाले अंदाज में क्रिकेटर ने बनाया मजेदार वीडियो

वीडियो में कौवा किसी छत की दीवार पर बैठा हुआ है, इसी बीच वह अचानक ही दीवार पर चलने लगता है। इस दौरान चलते हुए कौवे की चाल देखकर आपको ऐसा लगेगा जैसे कोई मॉडल रैम्पवॉक कर रही है। मात्र 10 सेकेण्ड के इस वीडियो को देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। कई लोग कौवे की इस चाल पर फिदा हो गए हैं और जमकर इसकी भी तारीफ कर रहे हैं। वहीं कई लोगों ने तो ये भी कहा कि इस कौवे के रैम्पवॉक के आगे तो मॉडल भी फेल हैं।       





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here