सोशल मीडिया पर अक्सर भ्रामक सूचनाएं वायरल होती रहती हैं। पिछले कई दिनों से एक  यूट्यूब वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार सभी के बैंक खातों में ‘प्रधानमंत्री जन सम्मान योजना’ के तहत 90,000 रुपये की राशि जमा कर रही है। वहीं Whatsapp पर एक मैसेज में दावा किया जा रहा है कि बढ़ती बेरोजगारी को देखते हुए इस नवरात्र पर केंद्र सरकार बेरोजगारों को देगी घर बैठे रोजगार का मौका। इन दोनों दावों का जब PIB ने Fact Check किया तो पता चला दोनों दावे फर्जी हैं। 
केंद्र सरकार नहीं चला रही ऐसी योजना

PIB Fact Check में साफ कहा गया है कि यह दावा झूठा है। केंद्र सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं है।  Tweet के मुताबिक एक YouTube वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार सभी के बैंक खातों में ‘प्रधानमंत्री जन सम्मान योजना’ के तहत ₹90,000 की राशि जमा कर रही है। #PIBFactCheck : यह दावा फ़र्ज़ी है। केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है।

पीआईबी ने ट्वीट किया कि दावा:- #Whatsapp पर एक मैसेज में दावा किया जा रहा है कि बढ़ती बेरोजगारी को देखते हुए इस नवरात्र पर केंद्र सरकार बेरोजगारों को देगी घर बैठे रोजगार का मौका। 

 

बता दें कि पीआईबी भारत सरकार की नीतियों, कार्यक्रम पहल और उपलब्धियों के बारे में समाचार-पत्रों व इलेक्‍ट्रॉनिक मीडिया को सूचना देने वाली प्रमुख एजेंसी है। पीआईबी ने सलाह दी है कि कोरोना संकट की घड़ी में ही नहीं, देश में जब भी खराब हालात बनते हैं, तब ऐसी फेक न्यूज सोशल मीडिया में प्रसारित होती हैं। ऐसे में सोशल मीडिया से मिली सूचना को अच्‍छे से परखने के बाद ही भरोसा करें।

यह भी पढ़ें: अमेजन-फ्लिपकार्ट की सेल में देखें कौन दे रहा ज्यादा छूट और बेस्ट ऑफर

ऐसी किसी भ्रामक खबर की यहां करें शिकायत:  बता दें कि सरकार से जुड़ी कोई खबर सच है या फर्जी, यह जानने के लिए PIB Fact Check की मदद ली जा सकती है। कोई भी व्यक्ति PIB Fact Check को संदेहात्मक खबर का स्क्रीनशॉट, ट्वीट, फेसबुक पोस्ट या यूआरएल वॉट्सऐप नंबर 918799711259 पर भेज सकता है या फिर pibfactcheck@gmail.com पर मेल कर सकता है।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here