बेंगलुरु शहर में आगामी दो दिनों तक पानी की सप्लाई बाधित रहेगी. यानी आज बुधवार और गुरुवार को बेंगलुरु के कई इलाकों में पानी नहीं आएगा. Water Supply and Sewerage Board (BWSSB) का कहना है कि उसने एक पाइप में लीकेज को खोजा. इस लीकेज को बंद करने के लिए पाइप का रिपेयर किया जाएगा. रिपयेर के कारण बेंगलुरु के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पाएगी. BWSSB ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. BWSSB ने कहा है कि 30 जून और 1 जुलाई को कई इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं हो पाएगी. वाटर सप्लाई बोर्ड के मुताबिक Thorekadanahalli से लेकर राजधानी तक की पाइपलाइन में कई जजगह लीकेज मिले हैं. इसे सही करने के लिए सप्लाई को बंद करना पड़ेगा. 

इन इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी
शेट्टीहल्ली, कम्मागोंडानहल्ली, मल्लसंद्रा, बगलागुंटे, टी दशरहल्ली, एचएमटी वार्ड, पीन्या सेकेंड स्टेज, थर्ड स्टेज, फोर्थ फेज, राजगोपाल नगर, गणपति नगर, एमईआई कॉलोनी, लक्ष्मीदेवी नगर, बीएचसीएस लेआउट, हैप्पी वैली, बीडीए लेआउट का हिस्सा, उत्तरहल्ली, बेलंदूर, इब्बलूर, कोरमंगला प्रथम ब्लॉक, चौथा ब्लॉक, चौथा सी ब्लॉक, जे ब्लॉक, सैन्य परिसर एएससी केंद्र.

सिद्धार्थ कॉलोनी, वेंकटपुरा, टीचर्स कॉलोनी, जक्कासांद्रा और जक्कासांद्रा एक्सटेंशन, एसटी बेड एरिया, जयनगर 4 टी ब्लॉक, अरसु कॉलोनी, थिलक नगर, एनईआई लेआउट, ईस्ट एंड ए एंड बी मेन रोड, कृष्णप्पा गार्डन और बीएचईएल लेआउट, बीटीएम सेकेंड स्टेज, मीको लेआउट, एनएस पालया, गुरप्पनपाल्य, सुदगुन्तेपाल्य, बिस्मिल्लाह नगर, जे पी नगर फोर्थ स्टेज से लेकर 8 वें स्टेज तक और पुटेनहाल.

ये भी पढ़ें-

कश्मीर में धर्मांतरण मामले में नया मोड़, एक पीड़िता की कराई गई शादी, बाकी दो लड़कियों ने कहा- अपनी मर्जी से किया धर्म परिवर्तित

Covid Vaccine: कोरोना से जंग में देश को मिली 4 वैक्सीन, स्पूतनिक के बाद अब मॉडर्ना की वैक्सीन को भी मिली मंजूरी



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here