बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की झाड़ लगाते देखा जा सकता है। दरअसल, बुधवार को जूही चावला यूएई से वापस लौटीं। ऐसे में हेल्थ क्लीयरेंस के दौरान उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा। जूही के साथ लोगों की भीड़ नजर आ रही है। 

ट्वीट करते हुए जूही ने लिखा, “एयरपोर्ट और सरकारी अथॉरिटी से गुजारिश है कि वह जल्द से जल्द एयरपोर्ट हेल्थ क्लीयरेंस पर अधिकारियों की तैनाती करें। कई यात्री एयरपोर्ट पर घंटों से फंसे हैं। फ्लाइट के बाद फ्लाइट के बाद फ्लाइट आ रही हैं, शर्मनाक राज्य।”

बता दें कि जूही चावला आईपीएल खत्म होने के बाद भारत वापस लौटी हैं। ऐसे में एयरपोर्ट पर हेल्थ क्लीयरेंस के चलते उन्हें लंबी लाइन में घंटों खड़े रहना पड़ा। वहां मौजूद भीड़ देखकर लग रहा है कि एयरपोर्ट पर अधिकारियों की संख्या कम है, जिसके कारण कार्य में देरी हो रही है। 

सैफ अली खान ने ‘भूत पुलिस’ की टीम संग दी फैन्स को दिवाली की बधाई, वीडियो के बीच में तैमूर बोले- अब्बा, यहां आना जरा!

दिवाली पर कंगना रनौत ने भाभी का घर पर किया स्वागत, फैन्स ने दी बधाई

केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन्स के मुताबिक, विदेश से लौटकर आ रहे लोगों को 72 घंटों के लिए घर पर क्वारंटाइन होना होगा। 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here