अनलॉक 5.0 से संबंधित दिशानिर्देशों, सकारात्मक वृहद आर्थिक आंकड़ों तथा अमेरिका में प्रोत्साहन उपायों की उम्मीद के बीच बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,308.39 अंक या 3.49 प्रतिशत के लाभ में रहा। शुक्रवार को गांधी जयंती पर बाजार बंद थे। वहीं इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजों, ऋण भुगतान पर रोक से जुड़े घटनाक्रमों तथा वैश्विक रुख से तय होगी। विशेषज्ञों ने यह राय जताई। विशेषज्ञों ने कहा कि निवेशकों की निगाह कोरोना वायरस संक्रमण के आंकड़ों तथा अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव से जुड़े घटनाक्रमों पर रहेगी।

यह भी पढ़ें: सेंसेक्स की टॉप10 में से 8 कंपनियों का मार्केट कैप 1.45 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

टीसीएस के तिमाही नतीजे सात अक्टूबर को 

रेलिगेयर ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष-शोध अजित मिश्रा ने कहा, ”इस सप्ताह तिमाही नतीजों के सीजन की शुरुआत होगी। आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी टीसीएस के तिमाही नतीजे सात अक्टूबर को आएंगे। इसके अलावा कोविड-19 से जुड़ी खबरों तथा अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव से संबंधित घटनाक्रमों से बाजार की दिशा तय होगी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा था कि वह और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप कोरोना वायरस संक्रमित हैं। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से कुछ पहले इस घटनाक्रम से ट्रंप का चुनाव प्रचार प्रभावित होने की आशंका है। 

यह भी पढ़ें: ब्याज पर ब्याज माफ: होम लोन से लेकर क्रेडिट कार्ड के बकाए तक ऐसे उठाएं लाभ

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ”बाजार अमेरिका में प्रोत्साहन उपायों की घोषणा तथा ऋण भुगतान पर रोक को लेकर उच्चतम न्यायालय में सुनवाई से दिशा लेगा। उच्चतम न्यायालय सोमवार को ऋण भुगतान की अवधि के दौरान ब्याज से छूट की अपील पर सुनवाई करेगा। विश्लेषकों ने कहा कि इसके अलावा निवेशकों की निगाह सेवा क्षेत्र के पीएमआई आंकड़ों, रुपये के उतार-चढ़ाव तथा कच्चे तेल की कीमतों पर रहेगी। कोटक सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष पीसीजी शोध संजीव जरबादे ने कहा, ”आगे चलकर बाजार की निगाह विशेषरूप से आईटी क्षेत्र की कंपनियों के तिमाही नतीजों पर रहेगी। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here