संदेसरा ग्रुप के 14,500 करोड़ से ज्यादा के बैंक घोटाले में ईडी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद अहमद पटेल (Ahmed Patel) के घर बयान दर्ज करने पहुंची थी।

Edited By Abhishek Shukla | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

अहमद पटेल (फाइल फोटो)
हाइलाइट्स

  • राज्यसभा सांसद पटेल ने कहा- मोदी और अमित शाह जी के मेहमान आज घर आए थे
  • अहमद पटेल ने कहा कि जिनके घर शीशे के हों उनको दूसरों के घर पत्थर नहीं मारना चाहिए
  • ईडी ने इससे पहले भी अहमद पटेल को पूछताछ और बयान दर्ज करने के लिए कहा था
  • ऐसा आरोप है कि संदेसरा ग्रुप के मालिक चेतन और नितिन संदेसरा अहमद पटेल के काफी करीबी हैं

नई दिल्ली

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक टीम संदेसारा घोटाला मामले में शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल से पूछताछ करने के लिए उनके घर पहुंची। इसके बाद अहमद पटेल की प्रतिक्रिया आई है उन्होंने कहा कि ‘ मोदी और अमित शाह जी के मेहमान आज घर आए थे. उन्होंने मुझसे सवाल पूछे, मैंने उनको जवाब दिया और वो चले गए। बता दें कि ईडी के अधिकारियों के मुताबिक तीन सदस्यों की एक टीम 23 मदर टेरेसा क्रीसेंट स्थित अहमद पटेल के घर पहुंची थी।

दरअसल ईडी ने इससे पहले दो बार पटेल को पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन उनका कहना था कि वह सीनियर सिटीजन हैं और कोविड-19 गाइडलाइन के कारण पूछताछ के लिए नहीं आ सकते हैं। इसके बाद एजेंसी ने अपनी एक टीम को पूछताछ के लिए उनके घर भेजा।

‘बेरोजगारी और चीन को छोड़ विपक्ष से लड़ रहे’

राज्यसभा सांसद अहमद पटेल ने कहा कि देश मे कोरोना चल रहा है, बेरोजगारी है, चीन ने जमीन हड़पी है, उसको छोड़कर ये लोग विपक्ष से लड़ रहे हैं। कानून को कानून का काम करने दो, जिनके घर शीशे के हों, उनको दूसरे के घर पर पत्थर नहीं मारना चाहिए।’

ईडी का दावा, संदेसरा भाइयों का फर्जावाड़ा पीएनबी घोटाले से भी बड़ा

संदेसरा भाइयों ने लगाया करोड़ों का चूना

संदेसरा भाइयों ने भारतीय बैंकों को नीरव मोदी के मुकाबले कहीं ज्यादा चूना लगाया है। यह दावा है प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का। इस केंद्रीय एजेंसी के सूत्रों ने कहा कि जांच में स्टर्लिंग बायोटेक लि. (एसबीएल)/संदेसरा ग्रुप और इसके मुख्य प्रमोटरों, नितिन संदेसरा, चेतन संदेसरा और दीप्ति संदेसरा ने भारतीय बैंकों के साथ लगभग 14,500 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा किया जबकि नीरव मोदी पर पंजाब नैशनल बैंक को 11,400 करोड़ रुपये का झटका देने का आरोप है।

रिकॉर्ड बना रहे कोरोना पर सरकार ने दी राहत भरी खबररिकॉर्ड बना रहे कोरोना पर सरकार ने दी राहत भरी खबरदेश में कोरोना वायरस के मामले 5 लाख का आंकड़ा पार कर गए हैं, लेकिन लगभग 3 लाख लोग ठीक होकर घर भी जा चुके हैं। कोविड-19 पर मंत्रियों के समूह की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि भारत का रिकवरी रेट 58 फीसदी से ऊपर चला गया है और लगभग 3 लाख लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमारी मृत्यु दर भी 3% के करीब है जो बहुत कम है। उन्होंने बताया कि कोरोना का डबलिंग रेट 19 दिन हो चुका है, जबकि पहले ये 3 दिन था।

Web Title ed team recorded congress party leader ahmed patel statement(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here