North Korea Missile Test: उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी समुद्री तट से बैलिस्टिक मिसाइल को लॉन्च कर इसका परीक्षण किया. इस बात की जानकारी दक्षिण कोरिया की मिलिट्री की ओर से दी गई है. जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ की माने तो मिसाइल को दक्षिण हामग्योंग प्रांत के सिनपो के आसपास से पूरब दिशा की ओर छोड़ा गया था. भारतीय समय के मुताबिक यह परीक्षण सुबह करीब 6.45 बजे किया गया. न्यूज एंजेंसी योनहाप की ओर से जारी रिपोर्ट की माने तो दक्षिण कोरिया और अमेरिकी इंटेलिजेंस इस मामले को लेकर जानकारी जुटाने में लगी हुई है. दोनों देशों के इंटेलिजेंस अथॉरिटी मिलकर इस मामले के एनालिसिस में जुट गई है.

उत्तर कोरिया ने यह मिसाइल ऐसे वक्त में लॉन्च किया है कि जब दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान के टॉप न्यूक्लियर एनवॉय उत्तर कोरिया के साथ दोबारा बातचीत शुरू करने के संयुक्त प्रयासों पर चर्चा करने के लिए वॉशिंगटन में जुटे हुए हैं. तीनों देशों की चाहत है कि उत्तर कोरिया को मानवीय सहायता और अन्य कई तरह के प्रोत्साहन देकर बातचीत के लिए राजी किया जाए.

उत्तर कोरिया के लिए अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि सुंग किम ने बताया कि वह इस हफ्ते बातचीत के लिए दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल जाएंगे. वॉशिंगटन में अपने दक्षिण कोरियाई समकक्ष नेता से बातचीत के बाद किम ने बताया, ”अमेरिका फिर से उत्तर कोरिया के साथ बात शुरू करना चाहता है.”

उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण को लेकर जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने अफसोसजनक बताया है. उत्तर कोरिया की ओर से किए गए परीक्षण के बाद प्रधानमंत्री किशिदा ने नॉर्दन ने अपने तय कैंपेन को रद्द कर दिया है. मिसाइल टेस्ट के बाद जापानी कोस्ट गार्ड ने जहाजों के लिए मरीन सेफ्टी अलर्ट जारी कर दिया है.

Amit Shah Meets PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी से मिलने पीएम आवास पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, कश्मीर समेत राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here