बजट एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने मार्च में लॉकडाउन लागू होने के बाद से 50 हजार से अधिक उड़ानें भरने की उपलब्धि हासिल कर ली है। इंडिगो ने शनिवार को बताया कि घरेलू रूट पर शुरू की गई नियमित यात्री उड़ानों के साथ ही चार्टर्ड यात्री उड़ानों, चार्टर्ड मालवहन उड़ानों, द्विपक्षीय समझौतों के तहत शुरू की गई उड़ानों और वंदे भारत मिशन की उड़ानों को मिलाकर आज उसकी उड़ानों की संख्या 50 हजार के पार पहुंच गई। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह देश की पहली एयरलाइन है। 

यात्रियों की संख्या के लिहाज से इंडिगो देश की सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी है। घरेलू रूट पर नियमित उड़ानों के यात्रियों की संख्या में उसकी हिस्सेदारी लॉकडाउन से पहले 50 प्रतिशत से कुछ कम थी, जो लॉकडाउन के बाद जुलाई में बढ़कर 60 फीसदी को पार कर गई है। 

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन के बाद 1308 उड़ानें, यात्रियों की संख्या 1.32 लाख के पार

इंडिगो ने बताया कि आज सुबह दिल्ली से बिहार की राजधानी पटना के लिए रवाना हुई उड़ान संख्या 6ई 494 के साथ ही लॉकडाउन के बाद की 50 हजार उड़ानों की उपलब्धि उसने हासिल कर ली। इस दौरान वह 47,865 घरेलू और 1,799 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन कर चुकी है। अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों में उसने पश्चिम एशिया, मध्य एशिया, दक्षिण-पूर्व एशिया और दक्षिण एशिया के देशों की उड़ान भरी है। 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here