भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले दो मैचों के बाद दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ही पहले दो टेस्ट मैच खेले गए। पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने 227 रनों से जीत दर्ज की थी और दूसरा टेस्ट टीम इंडिया ने 317 रनों से अपने नाम किया। सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के बाद से ऋषभ पंत की विकेटकीपिंग को लेकर काफी चर्चा हो रही है। टीम इंडिया की जीत के बाद कप्तान विराट कोहली ने भी पंत की विकेटकीपिंग की तारीफ की, लेकिन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि एक टेस्ट में अच्छे प्रदर्शन से पंत अच्छे विकेटकीपर नहीं बन सकते।
IPL Mini Auction 2021: इन दिग्गजों पर CSK लगा सकता है दांव
पंत ने दूसरे टेस्ट में दो जबर्दस्त कैच लपके और दो सुपरफास्ट स्टंपिंग भी की। इसके बाद से क्रिकेट फैन्स और क्रिकेट पंडित उनकी विकेटकीपिंग की तारीफ कर रहे हैं। वॉन ने क्रिकबज पर कहा, ‘मैं सच कहूंगा, टीम इंडिया के लिए बड़ा पॉजिटिव प्वॉइंट ऋषभ पंत की विकेटकीपिंग रही। मुझे लगता है कि यह टीम इंडिया के लिए बड़ा सवाल था। क्या वह लंबे समय तक बेस्ट टीम बने रह सकते हैं? अगर आपका विकेटकीपर कैच टपकाता है तो आप बेस्ट नहीं बने रह सकते हैं, यह फैक्ट है। आपको अच्छा विकेटकीपर बनना होगा।’
IPL Auction से पहले जानिए किस टीम की जर्सी में नजर आए अर्जुन तेंदुलकर
वॉन ने आगे कहा, ‘मुझे लग रहा है वह काफी ट्रेनिंग कर रहा है और प्रैक्टिस कर रहा है, लेकिन अभी उसे बहुत आगे जाना है। अच्छा और कंसिस्टेंट विकेटकीपर बनने के लिए उसे बहुत काम करना है। विकेट के पीछे एक अच्छा टेस्ट मैच आपको अच्छा विकेटकीपर नहीं बना सकता है। उसको यह फिर से करना होगा।’







