छोटे पर्दे की जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका सिंह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वो अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल एकाउंट पर दिलचस्प पोस्ट शेयर करती दिखाई दे जाती हैं। दीपिका के एकाउंट पर डांस ज्यादातर डांस वीडियो दिख जाते हैं। लेकिन हाल ही में दीपिका अपने एक लेटेस्ट डांस वीडियो की वजह से ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। कई लोगों ने इस वीडियो को भद्दा बताया है तो कई ने उन्हें डांस सीखने की हिदायत दे डाली है।

कृष्ण भगवान से की प्रार्थना

दीपिका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो उडीसी डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में दीपिका ने पिंक रंग की कुर्ती पहन रखी हैं और इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- ‘हे कृष्ण भगवान! प्लीज हमारी जिंदगी और दिमाग से सारे दुख और दर्द लेलो’। इसके साथ उन्होंने #odissidance #danceishealing #classicaldance #lalitlavang जैसे हैशटैग का इस्तेमाल किया है।

 

 

ये सब कौन सिखा रहा है?

वहीं दीपिका के इस पोस्ट पर फैंस की ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। कईयों को उनका डांस खूब पसंद आया है तो कई लोग इस वीडियो पर नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘आपको ये सब कौन सिखा रहा है? आपको डांस पसंद है लेकिन आपको पता होना चाहिए कि आप इसमें अच्छी नही हैं और आप तूफान के बीच तब डांस कर रही थीं जब घर पर रहने के लिए कहा गया था। क्यों इस मामले को लोकल प्रशासन नहीं देख रहा है?’

 

 

भद्दा है डांस

वहीं इसके साथ ही दूसरे यूजर ने लिखा- ‘आपसे मेरा विनम्र निवेदन है कि प्लीज डांस बंद कीजिए… मुझे पता है कि आपको इ,में दिलचस्पी है लेकिन प्लीज इसे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर मत शेयर करें…. आप ग्रेसफुल नहीं हैं और आपके मूव्स बेहद खराब हैं और कुछ डांस डांस तो भद्दे हैं… आपके एक्शन और चेहरे के हाव-भाव मिलते नहीं हैं’।
 

संबंधित खबरें





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here