यूको बैंक ने बुधवार से होम लोन की ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती की है। संशोधित होम लोन की ब्याज दरें 6.90 प्रतिशत से शुरू होंगी। यह कटौती रिजर्व बैंक द्वारा हाल ही में रेपो दर में की गई कटौती का लाभ ग्राहकों को पहुंचाने वाला कदम है। बैंक ने एक बयान में कहा कि हमने रेपो दर आधारित ऋण ब्याज दर यूको फ्लोट को 7.30 प्रतिशत की जगह 6.90 प्रतिशत कर दिया है। इससे लघु एवं मध्यम उद्योग ऋण और अन्य खुदरा ऋण सस्ते हो जाएंगे। बैंक को अक्तूबर और नवंबर के त्योहारी सीजन में खुदरा और एमएसएमई क्षेत्रों के लिए 3,000 करोड़ रुपये के ऋण लक्ष्य को पूरा करने का भरोसा है। अभी तक लगभग 1,900 करोड़ रुपये मंजूर हो चुके थे।

यह भी पढ़ें: इन 10 सरकारी बैंकों का लोन है सबसे सस्ता, जानें डिटेल्स

इससे पहले सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने रेपो दर से जुड़ी कर्ज की ब्याज दर (आरएलएलआर) 0.15 प्रतिशत कम कर दी। यह अब 6.90 प्रतिशत रह गई है। बैंक ने एक विज्ञप्ति में कहा कि उसके खुदरा और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (एमएसएमई) ऋण आरएलएलआर से जुड़े हैं। नई दरें सात नवंबर से प्रभावी हो गईं हैं। इससे होम लोन समेत सभी तरह के कर्ज सस्ते हो गए हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी सस्ता किया है कर्ज

इससे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा भी एक नवंबर से अपने आरएलएलआर में 0.15 प्रतिशत की कटौती कर 6.85 प्रतिशत कर चुका है। विशेषज्ञों का कहना है कि रेपो रेट से जुड़ने के बाद बैंकों की ब्याज दरें रिजर्व बैंक की रेपो दर में कटौती नहीं करने के बावजूद घट रही हैं। साथ ही इसका ज्यादा लाभ अब उपभोक्ताओं को मिलने लगा है। उनका कहना है कि पहले बैंक रिजर्व बैंक की कटौती का लाभ ग्राहकों को देने में काफी देर लगाते थे। उल्लेखनीय है कि पिछली दो मौद्रिक नीति समीक्षा में रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में कोई कटौती नहीं की है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here