India Coronavirus Updates: भारत में कोरोना संक्रमण के मामले एक दिन गिरावट के बाद फिर बढ़ गए हैं लेकिन टीकाकरण का आंकड़ा घटा है. एक दिन पहले पांच महीनों में सबसे कम कोरोना केस सामने आए थे और रिकॉर्ड टीकाकरण हुआ था. अब बुधवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ा जारी किया है. मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 35,178 नए कोरोना केस आए. वहीं 55 लाख टीके लगाए गए, जबकि इससे एक दिन पहले रिकॉर्ड 88 लाख टीके लगाए गए थे. देशभर में पिछले 24 घंटे में 440 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. 24 घंटे में 37,169 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 2431 एक्टिव केस कम हो गए.

कोरोना संक्रमण के कुल मामले
कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 22 लाख 85 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 32 हजार 519 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 14 लाख 85 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या चार लाख से कम है. कुल 3 लाख 67 हजार लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है. 

  • कोरोना के कुल मामले– तीन करोड़ 22 लाख 85 हजार 857
  • कुल डिस्चार्ज– तीन करोड़ 14 लाख 85 हजार 923
  • कुल एक्टिव केस– तीन लाख 67 हजार 415
  • कुल मौत- चार लाख 32 हजार 519
  • कुल टीकाकरण– 56 करोड़ 6 लाख 52 हजार डोज दी गई

केरल में सबसे ज्यादा कोरोना केस आए
केरल में कोरोना संक्रमण के मंगलवार को 21,613 नए मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक कुल 37 लाख 3 हजार 578 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. संक्रमण से 127 लोगों की मौत हुई है. राज्य में अभी तक कुल 18,870 लोगों की मौत संक्रमण से हुई है. संक्रमण के नए मामलों में से 92 स्वास्थ्यकर्मी हैं, 92 राज्य के बाहर से आए हैं, संक्रमितों के संपर्क में आने से 20,248 लोग बीमार हुए हैं जबकि 1181 लोगों के संक्रमण का स्रोत ज्ञात नहीं है.

56 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी गई
 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 17 अगस्त तक देशभर में 56 करोड़ 6 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 55.05 लाख टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक 49 करोड़ 84 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 17.97 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है.

India Corona Updates: बीते 5 महीने में सबसे कम मामले आने के बाद आज फिर केस बढ़े, 24 घंटे में टीकाकरण का आंकड़ा भी घटा

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.34 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97.51 फीसदी है. एक्टिव केस 1.15 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 10वें स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

ये भी पढ़ें-
Afghanistan Crisis: अफगानिस्तान में तालिबान के खिलाफ झूठ पर झूठ बोलते रहे 4 अमेरिकी राष्ट्रपति?

ओलंपिक मेडलिस्ट रवि दहिया के नाम पर रखा गया दिल्ली के एक सरकारी स्कूल का नाम, यहीं से की थी पढ़ाई 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here