बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर बॉलिवुड की काफी दमदार ऐक्ट्रेस हैं. आए दिन स्वारा सोशल मीडिया पर भी अपनी बात बेबाक होकर रखती हैं. उन्होंने एक रीसेंट इंटरव्यू में पुरानी मजेदार घटना बताई थी. स्वरा ने बताया था कि कैसे एक पार्टी में उन्होंने शाहरुख खान को परेशान किया था.

स्वरा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वो एक बर्थडे पार्टी की एक तस्वीर दिखाई गई. इसमें वह शाहरुख खान के साथ थीं. स्वरा पार्टी में क्रॉप टॉप पहनकर गई थीं क्योंकि उस वक्त वह पतली थीं. उन्होंने बताया कि पार्टी में उन्होंने ज्यादा पी ली थी और शाहरुख खान को खूब छेड़ा था. स्वरा ने आगे कहा, लेकिन किंग खान मेरी हरकतों को बर्दाश्त करते रहे. मैंने उन्हें इतना तंग किया फिर भी उन्होंने कुछ नहीं कहा.

वर्कफ्रंट की बात करें तो स्वरा, करीना कपूर खान, सोनम कपूर और शिखा तलसानिया की फिल्म वीरे दी वेडिंग का सीक्वल में काम कर रही हैं. सूत्रों के अनुसार सभी एक्ट्रेसेस ने फिल्म के लिए हां कर दी है और इस फिल्म के सीक्वल के लिए सभी उत्साहित हैं. करीना कपूर प्रेग्नेंट हैं और वो दूसरे बच्चे का जन्म होने के बाद ही शूटिंग शुरू करेंगी.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here