तेलंगाना के आदिलाबाद जिले सै हैरान कर देने वाली एक घटना सामने आई है। एक तरफ जहां देश के कई हिस्सों में लोग एक लड़की से शादी करने के लिए तरस रहे हैं, वहीं दूसरी ओर एक युवक ने एक ही मंडप में दो महिलाओं से शादी रचाई है। आदिलाबाद के एक आदिवासी व्यक्ति ने एक ही मंडप में दो महिलाओं से शादी की। इतना ही नहीं, आपको बता दें कि यह शादी तीनों के परिवारों की सहमति से हुई है। जिसे सुनकर लोगों को खूब आश्यचर्य हो रहा है। बताया जा रहा है कि अर्जुन नाम का यह युवक तीन सालों से दोनों महिलाओं के साथ प्यार में था और वह दोनों से ही शादी करना चाहता था।

समारोह जिले के उत्नूर मंडल में शामिल तीनों परिवारों की सहमति से हुआ यह विवाह खूब सुर्खिया बटोर रहा है। मंडल प्रजा परिषद के पंद्रा जयवंतराव ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, “दोनों लड़कियां युवक से शादी करना चाहती थीं और उन्हें एक ही आदमी की पत्नियां होने से कोई दिक्कत नहीं थी।” “आदिवासी परंपरा ऐसी शादी की अनुमति देती है।”

 

एएनआई के मुताबिक, दूल्हा अर्जुन जिले के घनपुर गांव का रहने वाला है। वह तीन साल से दो महिलाओं उषारानी और सूर्यकला के साथ रिश्ते में था। रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों महिलाएं उसकी मौसी की बेटियां थीं।

अर्जुन ने एक महीने पहले कबूल किया था कि वह दो महिलाओं से प्यार करता है और उन दोनों से शादी करने में दिलचस्पी रखता है। दोनों के परिवारों की मंजूरी के बाद उन्होंने दोनों की शादी एक साथ कर दी।

संबंधित खबरें





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here