महाराष्ट्र की महाविकास अघाडी सरकार में शामिल एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंचे हैं. इसके पहले शरद पवार ने उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार, और राज्य के मंत्री अदिति टटकरे और एकनाथ खड़से के साथ मुंबई में बैठक की.

गौरतलब है इससे पहले पिछले महीने में सीएम उद्धव ठाकरे से एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने मुलाकात की थी. उस मीटिंग के दौरान महाविकास अघाड़ी गठबंधन सरकार के कई मंत्री भी शामिल हुए. इस बैठक में कैबिनेट मंत्री जितेंद्र आव्हाड, गृह मंत्री दिलीप पाटिल और आदित्य ठाकरे भी शामिल हुए थे.

हाल ही में कांग्रेस नेता नाना पटोले ने सीएम उद्धव ठाकरे सरकार पर टिप्पणी की थी. नाना पटोले ने कहा था कि शिवसेना के साथ गठबंधन की “एक्सपायरी डेट” आ चुका है और अगले विधानसभा चुनावों में उद्धव ठाकरे की पार्टी अकेले उड़ान भरेगी. वहीं, ठाकरे ने सहयोगी पार्टी कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा था कि जो लोगों की समस्याओं का हल किये बिना अकेले चुनाव लड़ने की बात करेंगे, उन्हें लोग जूतों से मारेंगे.

ये भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर सामने आई शरद पवार की आपत्तिजनक तस्वीर, शेयर करने वाले व्यक्ति के खिलाफ FIR



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here