एप्पल इंडिया ने सितंबर तिमाही में भारत समेत विभिन्न बाजारों में मजबूत प्रदर्शन किया. इस दौरान कंपनी का राजस्व रिकॉर्ड 64.7 अरब डॉलर रहा. बता दें कि एप्पल ने सितंबर तिमाही में भारत में अपने पहले ऑनलाइन स्टोर की शुरुआत की थी. भारत में प्रीमियम श्रेणी में एप्पल  का मुकाबला सैमसंग और वनप्लस जैसी कंपनियों के साथ है.

एप्पल के सीईओ टिम कुक ने परिणाम जारी करते हुए कहा, ‘हमने अमेरिका, यूरोप और पूरे एशिया प्रशांत में सितंबर तिमाही में रिकॉर्ड प्रदर्शन किया. हमने भारत में भी सितंबर तिमाही में रिकॉर्ड प्रदर्शन किया. भारत में हमारे ऑनलाइन स्टोर की इस तिमाही में हुई शुरुआत को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली.’

एप्पल ने शुरू किया भारत में आईफोन-11 को असेंबल करना

एप्पल  ने विस्ट्रॉन और फॉक्सकॉन जैसे भागीदारों के साथ मिलकर हाल ही में भारत में आईफोन-11 को असेंबल करना शुरू किया है. रिसर्च कंपनी कैनेलिस के अनुसार, भारत पर नए सिरे से ध्यान देने से सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी की बिक्री 10 प्रतिशत से अधिक दर से बढ़कर करीब आठ लाख इकाई रही.

एप्पल  के नए आईफोन 12 सीरीज की बिक्री भारत में शुरू हो गई है. आईफोन 12 सीरीज को एप्पल  के ऑनलाइन स्टोर के अलावा तमाम ऑफलाइन स्टोर से भी खरीदा जा सकता है. आईफोन 12 सीरीज में सबसे छोटा और सस्ता मॉडल आईफोन 12 मिनी है.

यह भी पढ़ें:

फेस्टिव सीजन में आई होंडा के लिए खुशखबरी, अक्टूबर महीनें में कारों की बिक्री में आया उछाल



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here