नई दिल्ली
एलएसी पर चीन के साथ चल रहे तनाव के बीच भारतीय नौसेना बुधवार यानी आज से ऑस्ट्रेलिया की नौसेना के साथ मिलकर संयुक्त अभ्यास शुरू करने जा रही है। हिंद महासागर में होने वाले इस दो दिवसीय अभ्यास के दौरान दोनों सेनाएं जटिल नौसैनिक कौशल, विमान विरोधी ड्रिल और हेलिकॉप्टर अभियानों की पूरी रेंज के साथ उतरेंगी।

जून से अब तक यह भारतीय नौसेना की चौथी अहम सैन्य ड्रिल है। इससे पहले अमेरिका, जापान और रूस के साथ ठीक ऐसा ही नौसैनिक अभ्यास पूरा किया जा चुका है। यह नौसैनिक अभ्यास सीमा पर भारत और चीन के बीच चल रहे तनाव और हिंद महासागर क्षेत्र में चीनी नौसेना की बढ़ती गतिविधियों के बीच आयोजित हो रहा है। नौसेना प्रवक्ता ने कहा, इस अभ्यास का मकसद पारस्परिकता को बढ़ाना, आपसी समझ को विकसित करना और एक-दूसरे की बेहतर बातों को सीखना है।

उन्होंने कहा, इस अभ्यास के दौरान एडवांस सतह व वायु विरोधी अभियान शामिल रहेंगे। साथ में नौसैनिक रणनीति, नाविक एक्सरसाइज और क्रास डेक फ्लाइंग ऑपरेशंस शामिल होंगे। प्रवक्ता के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियाई नौसेना अपने एयर वारफेयर डेस्ट्रायर एचएमएएस होबार्ट को लीड शिप के तौर पर अभियान में साथ लाई है। इनके साथ भारत ने आईएनएस सहयाद्रि और आईएनएस कौरमुर्क को भारतीय चुनौत का हिस्सा बनाया गया है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here