बिटक्वॉइन की कीमतें अपने अब तक के उच्चतम स्तर (ऑल टाइम हाई) पर पहुंच गई हैं। बिटक्वॉइन की कीमतों में यह उछाल एक बड़े इनवेस्टमेंट से आया है। यह निवेश दुनिया के सबसे दौलतमंद एलन मस्क की कंपनी टेस्ला (Tesla) ने किया है। टेस्ला ने बताया है कि उसने सबसे पॉप्युलर क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वॉइन में 1.5 अरब डॉलर का निवेश किया है। टेस्ला की इस घोषणा के बाद बिटक्वॉइन के प्राइस 15 फीसदी की तेजी के साथ 44,141 डॉलर पर पहुंच गए। पहली बार, बिटक्वॉइन की कीमतें 44,000 डॉलर के पार पहुंची हैं। भारतीय करेंसी के हिसाब से देखें तो यह कीमत 32 लाख रुपये से भी ज्यादा है।

डिजिटल क्वॉइन में पेमेंट्स लेना शुरू करेगी टेस्ला
इस इनवेस्टमेंट के साथ टेस्ला विवादास्पद क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वॉइन को सपोर्ट करने वाली अब तक की सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। इसके अलावा, टेस्ला ने कहा है कि वह अपने प्रोडक्ट्स के लिए डिजिटल क्वॉइन में पेमेंट्स लेना शुरू करेगी। बिटक्वॉइन के लिए पिछला साल बेहतरीन रहा है। 2020 में इसके प्राइसेज 4 गुना हो गए हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here