एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के बीच बड़ा सवाल है कि मार्च महीने उपभोक्ताओं की सब्सिडी मिलेगी या नहीं? अगर मिलेगी तो कितनी? चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे ये पता कर सकते हैं कि आपके खाते में सब्सिडी आई या नहीं? सब्सिडी आई तो कितनी आई? इसमें बस कुछ मिनट ही लगेंगे। सब्सिडी चेक करने के दो तरीके हैं। पहला है इंडेन, भारत गैस या एचपी के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के जरिए और दूसरा है LPG ID के जरिए, ये ID आपके गैस पासबुक में लिखी होती है। 

इंडेन LPG सब्सिडी ऐसे चेक करें

  • पहले IOC की ऑफिशियल वेबसाइट indianoil.in पर जाएं
  • LPG सिलेंडर की फोटो पर क्लिक करें, एक कम्पलेंट बॉक्स खुलेगा यहां लिखिए ‘Subsidy Status’ और Proceed बटन को क्लिक करें
  • ‘Subsidy Related (PAHAL)’ के विकल्प पर क्लिक करें। नीचे लिखा होगा ‘Subsidy Not Received’ इसे क्लिक करें
  • एक नया डायलॉग बॉक्स खुलेगा, जहां पर 2 ऑप्शन होंगे, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और LPG ID
  • अगर आपका गैस कनेक्शन मोबाइल से लिंक्ड है तो उसे चुनें, नहीं है तो 17 डिजिट का LPG ID दर्ज करें
  • LPG ID दर्ज करने के बाद वेरिफाई करें और सबमिट करें
  • बुकिंग की तारीख जैसी कई जानकारियां भरें, तब सब्सिडी की जानकारी आपको दिखेगी
  • आप चाहें तो कस्टमर केयर नंबर 1800-233-3555 से भी जानकारी ले सकते हैं

अगर आपने HP या BPCL से सिलेंडर बुक किया है तो इसके लिए एक कॉमन वेबसाइट है

कॉमन वेबसाइट के जरिए चेक करें

  • आप http://mylpg.in/ पर जाएं
  • अपना 17 डिजिट का LPG ID भरें
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भरें, कैप्चा कोड भरें और आगे बढ़ें
  • एक OTP आपके मोबाइल नंबर पर आएगा
  • अगले पेज पर अपना ई-मेल आईडी लिखकर पासवर्ड जेनरेट करें
  • ई-मेल पर एक एक्टीवेशन लिंक आएगा, उसे क्लिक करें
  • लिंक क्लिक करते ही आपका अकाउंट एक्टिवेट हो जाएगा,इसके बाद आप mylpg.in पर जाकर लॉग-इन करें
  • अगर आपका आधार कार्ड LPG अकाउंट से लिंक है तो उसे क्लिक करें
  • इसके बाद View Cylinder Booking History/subsidy transferred के विकल्प दिखेंगे
  • यहां से आपको पता चल जाएगा कि सब्सिडी आपके बैंक खाते में ट्रांसफर की गई है या नहीं। घरेलू गैस पर सब्सिडी केवल उन्हीं को मिलती है, जिनकी सालाना कमाई 10 लाख से ज्यादा नहीं होती है। अगर पति और पत्नी मिलकर भी 10 लाख कमाते हैं तो उन्हें LPG सब्सिडी नहीं मिलेगी।

यह भी पढ़ें: बड़ा झटका: LPG सिलिंडर के दाम फिर बढ़े, चेक करें अपने शहर का लेटेस्ट रेट

जुलाई से लेकर नवंबर तक बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया। पिछले साल मई से ही ग्राहकों को सब्सिडी नहीं मिली। दरअसल मई से नवंबर तक सब्सिडी और बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत एक हो गई थी। इस वजह से लोगों को सब्सिडी नहीं मिल रही थी। चूंकि कंपनियों ने दिसंबर महीने में रसोई गैस यानी एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में दो बार बढ़ोतरी कर 100 रुपये दाम बढ़ाए। अब फरवरी में 3 बार में 100 रुपये बढ़ाए गए। फिर मार्च में भी 25 रुपये बढ़ा दिए गए। अब दिल्ली में एलपीजी सिलिंडर की कीमत 794 रुपये से बढ़ कर 819 रुपये हो गया है। वहीं कोलकाता में 845 रुपये 50 पैसे और चेन्नई में 835 रुपये मिल रहा है।

सब्सिडी में पिछले एक साल से लगातार कटौती

रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी में पिछले एक साल में लगातार कटौती किए जाने से इस दौरान सब्सिडी वाला सिलेंडर महंगा हो गया और सब्सिडी शून्य हो गई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले साल जुलाई में 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर का बाजार मूल्य यानी बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 637 रुपए था, जो घटकर 594 रुपए रह गया था।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here